DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, March 8, 2016

लखनऊ : समायोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दो अनुदेशकों की हालत बिगड़ी, भर्ती

जागरण संवाददाता, लखनऊ : समायोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठक प्राथमिक अनुदेशक शिक्षकों में दो की हालत सोमवार को अचानक बिगड़ी गई। बीमार अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई। जबकि, दो प्रदर्शनकारी अनशन पर डटे हुए हैं। 1उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल पर एकत्र होकर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। धरने में बारहवें दिन प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर उपेक्षा का आरोप लगाया। भूख हड़ताल के चौथे दिन चित्रकूट की ममता विश्वकर्मा व चंदौली के अभिनव सिंह की हालत अचानक बिगड़ लगी। अनशन पर बैठे दोनों लोगों को उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, अनिल यादव व सुशील पांडेय दोनों अभी भी अनशन पर डटे हुए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने मांग पूरी कराने के लिए आरपार की लड़ाई का एलान किया। धरने में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, महामंत्री महेंद्र यादव, महासचिव भोलानाथ पांडेय व मुहम्मद फैसल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Write comments