DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 7, 2016

अंबेडकरनगर : बोर्ड सरीखी होगी अब परिषदीय वार्षिक परीक्षा , प्रश्नपत्र के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं होंगी मुहैया

संसू, अंबेडकरनगर : बीते वर्षों में मजाक बनकर रह गई परिषदीय वार्षिक परीक्षा को विभाग ने नया आयाम दिया है। अब शिक्षकों और परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र तथा उत्तर पुस्तिका का जुगाड़ नहीं करना होगा। विभाग की ओर से करीब 18 लाख रुपये वार्षिक परीक्षा पर खर्च किए जाने की तैयारी की गई है। इसमें कक्षा दो से पांच तक के लिए प्रति छात्र प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका पर 10 रुपये तथा कक्षा छह से आठ तक के परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र तथा उत्तर पुस्तिका पर 20 रुपये व्यय किए जाएंगे। जबकि कक्षा एक के छात्रों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। 1इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की भांति सचल दल गठित हो रहे हैं। मूल्यांकन की कवायद में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र तथा ब्लाक संसाधन केंद्र स्तर पर क्रास मूल्यांकन कराने की रणनीति तैयार हुई है। हालांकि यह मूल्यांकन कक्षा पांच और आठ के परीक्षार्थियों पर प्रभावी होगा। जबकि अन्य कक्षाओं के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ही किया जाएगा। 1मूल्यांकन पर कसा शिकंजा 1अंबेडकरनगर : परीषदीय वार्षिक परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विभाग ने शिकंजा कसा है। इसके तहत कक्षा दो, तीन, चार, छह तथा सात के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के शिक्षक ही करेंगे। जबकि कक्षा पांच के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र स्तर पर दूसरे विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा कराया जाएगा। ऐसे ही कक्षा आठ तक के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लाक संसाधन केंद्र स्तर पर किसी अन्य विद्यालय के शिक्षकों के हवाले होगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट कार्ड तैयार किए जाने का खर्च सर्वशिक्षा अभियान से वहन किया जाएगा। खास बात होगी की कक्षा एक से आठ तक के किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। 114 से 21 मार्च तक होगी परीक्षा 1अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वार्षिक परीक्षा कराए जाने के लिए आगामी 14 से 21 मार्च के बीच कराए जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में परीक्षा की तैयारियों को पूरा करते हुए सचल दल भी गठित किया जाएगा। एबीएसए चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सचल दल के गठन की कवायद जारी है। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य के अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दल गठित किए जा रहे हैं।

No comments:
Write comments