संसू, गोंडा: शुक्रवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का जनपद स्तरीय जीवन कौशल विकास के ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ।प्रशिक्षण में सभी विकास खंडों से एक सह समन्वयक, एक गाइड कैप्टन तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के एक-एक फुल टाइम टीचर शामिल हुए। प्रशिक्षण में कस्तूरबा गांधी स्कूलों की बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ अभिव्यक्ति का कौशल, आत्मरक्षा कौशल, जागरूकता, समन्वय, आत्मविश्वास से दृढ़निश्चय, नेतृत्व कौशल विकसित करने सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों को मर्दानी व मैरीकाम फिल्म दिखाई गई। बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, विनीता कुशवाहा, निवेदिता द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के समय में शिक्षकों को बच्चों के प्रति अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने की जरूरत है। वित्त एवं लेखाधिकारी रईस अहमद ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर श्याम सुंदर पांडेय, किरन सिंह, रामचंद्र तिवारी, चंद्र किशोर वर्मा, रामेंद्र मोहन मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, श्याम नरायन चतुर्वेदी, अनुराधा पाठक, पवन, कुमकुम आदि मौजूद रहे
No comments:
Write comments