बिजनौर : जूनियर शिक्षक मोर्चा अपनी समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला। उन्होंने बीएसए को अवगत कराया कि जलीलपुर,मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में सीधी भर्ती से नियुक्त विज्ञान-गणित शिक्षकों का अभी तक ऐरियर नहींमिला है। आंकू ब्लाक में एरियर कम आया है। उन्होंने बीएसए से 19 मार्च तक सभी का ऐरियर दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि ऐरियर मार्च माह में नहीं दिया जाता तो अध्यापकों को नए वर्ष में ज्यादा इंकम टैक्स देना होगा। बीएसए से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सचिव चित्र कुमार, जिला कोआर्डिनेटर रूपेश राजपूत, नितिन बालियान, संजीव कुमार, जयदीप, बबीता सिंह, अजय पाल, दीपक सैनी, सचिन शर्मा, प्रतीक वशिष्ठ, अभिषेक भटनागर, ब्रजपाल सिंह, राहुल वर्मा, रीनू चौधरी, नेहा शर्मा आदि शामिल रहे।
No comments:
Write comments