DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 20, 2016

समाज में सार्थक और स्थायी परिवर्तन के लिए शिक्षा को सामाजिक विकास से जोड़ा जाए - बोले बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन


लखनऊ । समाज में सार्थक और स्थायी परिवर्तन के लिए शिक्षा को सामाजिक विकास से जोड़ा जाए। यह बात शनिवार को सिटी माण्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय शाखा) द्वारा आयोजित डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य के अन्दर निहित शक्तियों व क्षमताओं को विकसित कर सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि उद्देश्यपूर्ण शिक्षा का मनुष्य पर व्यापक प्रभाव होता है।



विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अपर्णा यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के दृष्टिकोण तथा उनकी रचनाशीलता को व्यापक बनाते हैं। स्कूूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने कहा कि भावी पीढ़ी को टोटल क्वालिटी परसन बनाना ही स्कूल की शिक्षा पद्धति का मुख्य उद्देश्य है ताकि ये बच्चे आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व कर सकें तथा मानवतावादी दृष्टिकोण से विश्व एकता, शांति व सौहार्द का परचम लहरा सकें।इस अवसर पर पीसीएस की परीक्षा में टॉप करने वाले स्कूल के पूर्व छात्र सिद्धार्थ यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, साथ ही सिद्धार्थ के पिता पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनकी माता को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Write comments