महराजगंज : सदर तहसील अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय राजमंदिर में एमडीएम को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और हेडमास्टर में ठन गई है।
हेड मास्टर अनिल त्रिपाठी कहते हैं कि स्कूल में 80 बच्चे हैं। इनमें सभी रोज स्कूल नहीं आते । जितने बच्चे आते हैं उनकी हाजिरी लगाई जाती है। इससे प्रधान प्रतिनिधि नाराज हो गए हैं और प्रतिदिन दबाव बनाते हैं और कहते हैं कि प्रतिदिन रजिस्टर पर सौ बच्चों की हाजिरी बनाएं अगर ऐसा नहीं करेंगे तो हाल में सम्पन्न चुनाव खर्च की भरपाई कैसे होगी। सवा नौ बजे स्कूल का गेट बंद करने से भी ग्राम प्रतिनिधि नाराज हो जाते हैं। हेड मास्टर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती ज्ञापन पत्र में लिखा है कि प्रधान प्रतिनिधि, महिला अनुदेशक को प्रतिमाह दस दिन की अघोषित छुट्टी देने के लिए भी दबाव डालते हैं। अपने शिकायती ज्ञापन पत्र में हेड मास्टर ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।
इधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय पटेल ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए हेड मास्टर की ही शिकायत कर डाला।
खबर साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments