DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, March 18, 2016

गोरखपुर : ग्राम प्रधान ने शिक्षको को किया अनुपस्थित , बीएसए ने एबीएसए को एक शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने और तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण करने का दिए निर्देश

PASTE NEWS OVER MEप्राथमिक विद्यालय रामचौरा प्रथम के शिक्षक एजाज अहमद अंसारी के विलंब से आने पर प्रधान ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया जिस पर शिक्षक ने हंगामा किया। शिकायत पर बीएसए ने एक दिन का वेतन काटने और स्थानांतरण करने का निर्देश एबीएसए को दिया है।

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे प्रधान बिंदु यादव और उनके पति दिलीप यादव विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उस समय सिर्फ प्रधानाध्यापक इंदू त्रिपाठी मौजूद रहीं। बाकी शिक्षक नजर नहीं आए। प्रधान ने अपने सामने उपस्थिति पंजिका पर तीन सहायक अध्यापक एजाज अहमद अंसारी, आभा चतुर्वेदी और मिथिलेश यादव को अनुपस्थित करा दिया। 9:35 बजे जब सहायक अध्यापक एजाज अहमद अंसारी विद्यालय पहुंचे तो उपस्थिति पंजिका पर स्वयं को अनुपस्थित देख नाराज हो गए। इसे लेकर प्रधान से कहा सुनी शुरू हो गई।

इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग भी पहुंच गए और शिक्षक को निलंबित करने की मांग करने लगे। प्रधान की शिकायत पर एबीएसए धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार विपिन कुमार सिंह विद्यालय पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। दोनों अधिकारियों ने शिक्षक को हिदायत देते हुए पूरे मामले से बीएसए ओमप्रकाश यादव को अवगत कराया।

इस पर बीएसए ने एबीएसए को एजाज अहमद अंसारी का एक दिन का वेतन काटने और तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण करने का निर्देश दिया, तब जाकर गांव वाले शांत हुए


               (साभार अमर उजाला )









No comments:
Write comments