बहजोई: बीएसए कार्यालय परिसर में आदर्श शिक्षामित्र शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में तृतीय बैच के समस्त शिक्षामित्रों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मानदेय, रिजल्ट व समायोजन आदि पर चर्चा की गयी। बैठक कों संबोधित करते हुए जिला महामंत्री उमेश कुमार शौली ने कहा कि तृतीय बैच के शिक्षामित्र हौंसला बनाये रखें उनका मानदेय शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जायेगा। लम्बे संर्घष के बाद रुके हुए मानदेय की प्राप्ती हुई है। मानदेय की ग्रांट सिंडीकेट बैंक बहजोई में पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों के रिजल्ट के संबंध में प्रान्तीय अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा से मिला। उन्होनें बताया कि कुछ जनपदों का आन्तरिक मूल्याकंन प्राप्त न होने के कारण देरी हो रही है। इसके लिए सभी डायटों को निर्देशित कर दिया गया है जिससे होली से पूर्व ही बीटीसी का रिजल्ट घोषित हो सके
No comments:
Write comments