जागरण संवाददाता, आगरा: एसडीएम के निरीक्षण में बंद विद्यालयों के शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम से अभद्रता करने वाली प्रधानाध्यापिका पर भी गाज गिरी है। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षिकाओं का भी वेतन काटा गया है। जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद यह गाज गिरी है।छह अप्रैल को फतेहाबाद के एसडीएम जेपी सिंह ने शमसाबाद ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। नगला पाटम प्रथम के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने एसडीएम से अभद्रता तक कर दी थी। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने डीएम को दी थी। जागरण ने सरकारी स्कूलों की हकीकत और प्रधानाध्यापिका के बर्ताव की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बीएसए ने मामले पर संज्ञान लिया। जो विद्यालय निरीक्षण में बंद थे, उनके शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका वंदना व प्रिया सिन्हा का एक दिन का वेतन काटा गया है। ये हुए निलंबित1प्राथमिक विद्यालय नगला पाटम-1 की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला पाटम की प्रधानाध्यापिका शशिकांता, प्राथमिक विद्यालय नगला पाटम-2 के प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश व सहायक अध्यापक सुमन को निलंबित किया गया है।
No comments:
Write comments