महराजगंज : मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर डिघवां स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सटे स्थापित किए गए सुअर बाड़ा को हटवाने की मांग की गई है। निचलौल में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में प्रधानाध्यापक संजय सिंह सहित अभिभावक राम निवास, राम रूप भारती, किशन आदि ने कहा कि विद्यालय के बगल में सुअर पालकों द्वारा सुअर बाड़ा स्थापित कर लिए जाने से निकली दूषित हवा व दूषित हवा से विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। फरियादियों का ये भी कहना है कि गांव में सुअरबाड़ा के लिए अलग से भूमि आरक्षित है।
खबर साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments