DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 18, 2016

आगरा : अब गतिमान के बारे पढ़ेंगे छात्र-छात्राएं , एनसीईआरटी की किताबों में किया जाएगा शामिल

अब गतिमान के बारे पढ़ेंगे छात्र-छात्रएं, एनसीईआरटी की किताबों में किया जाएगा शामिल
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन की रफ्तार अब किताबों में भी नजर आएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) इसे सत्र (2017-18) से पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। दिल्ली से आगरा के बीच अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गतिमान एक्सप्रेस चल रही है। यह पहली ट्रेन है, जो 198 किमी. की दूरी 100 मिनट या इससे कम में तय कर रही है। गतिमान में शताब्दी एक्सप्रेस के लिंक हॉशबुशमैन (एलएचबी) कोच को उन्नत किया है। यह पहली ट्रेन है, जिसमें रेल होस्टेज तैनात हैं। ट्रेन के दरवाजे मेट्रो की तर्ज पर खुलते हैं। रेलवे गतिमान एक्सप्रेस के प्रचार प्रसार पर ध्यान दे रहा है, जिससे ट्रेन की लोकप्रियता को और भी बढ़ावा मिल सके। इसे लेकर हाल ही में रेलवे अफसरों की बैठक हुई। रेलवे ने एनसीईआरटी को प्रस्ताव भेजा, जिसमें देश की पहली ट्रेन को किताबों में शामिल करने का अनुरोध किया। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि एनसीईआरटी गतिमान की कुछ जानकारी को शामिल करने को सहमत हो गई है। यह जूनियर विंग में होगी या सीनियर विंग में, यह एनसीईआरटी पर निर्भर है।

No comments:
Write comments