जिलाधिकारी आदर्श सिंह शुक्रवार को अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मंगरौरा का निरीक्षण करने पहुंच गये। यहां उन्हें तमाम अनियमितताएं देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान लेखाकार के गायब रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर खंड शिक्षाधिकारी व वार्डेन के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। साथ ही उन्हें फटकार भी लगाई। डीएम ने समस्त पत्रवली के साथ वार्डेन व लेखाकार को तलब किया है। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंगरौरा पहुंचे। यहां सबसे पहले विद्यालय के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये किसी भी सवाल का समुचित उत्तर विद्यालय की वार्डेन तैयबा अब्बासी नहीं दे सकी। इससे जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में पांच मई को आये राशन का बिल मांगा तो लेखाकार के न होने के कारण उसे भी नहीं दिखाया जा सका।इस पर जिलाधिकारी ने लेखाकार मोनिका का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर खंड शिक्षाधिकारी सुनील सिंह व वार्डेन तैयबा अब्बासी के खिलाफ कार्यवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के लड़कियों से मिलकर उनकी भी समास्याएं सुनी। लड़कियों ने विद्यालय के हास्टल को बड़ा बनाने की मांग की। विद्यालय में अध्यापकों की कमी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में मच्छर काटने व गर्मी लगने की बात बताते हुये विद्यालय में जेनरेटर लगवाने की मांग की
No comments:
Write comments