परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के साथ ही उसके वातावरण को सुधारने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रलय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वर्ष 2016 प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें जिले के स्वच्छ वातावरण व अच्छी सुविधाओं वाले विद्यालय को जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पुरस्कार देकर सम्मनित किया जाएगा। जिससे अन्य स्कूलों के शिक्षक भी प्रेरित होकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बना सकें। मानव संसाधन विकास मंत्रलय द्वारा शुरू की गई इस योजना में प्रतिभाग करने के लिए संबंधित विद्यालय के शिक्षक को मानव संसाधन विकास मंत्रलय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें बाद जिला स्तर पर बनाई गई समिति स्कूल का निरीक्षण कर जिले के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का चयन जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए कर संबंधित विद्यालय को सम्मानित करेगी। इसके उपरांत राज्य स्तर पर बनी टीम जिला स्तर पर पुरस्कृत विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रदेश स्तरीय पुरस्कार के लिए कुछ विद्यालयों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। राज्य सरकार प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले विद्यालयों का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रलय को राष्ट्रीय चयन के लिए भेजेगी। अंत में मंत्रलय द्वारा विभिन्न प्रदेशों में घूम कर राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए विद्यालय का चयन कर उसे सम्मनित करेगी।
No comments:
Write comments