रविवार को गांधी पार्क में उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामंत्री शिव मूर्ति पांडेय ने कहा कि समायोजन से वंचित शिक्षामित्र को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मांग किया है कि अविलंब शासन को मांगपत्र भेजकर शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए बजट की मांग की जाय, जिससे शिक्षामित्रों को मानदेय का भुगतान किया जा सके। साथ ही शिक्षामित्रों के समायोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के साथ ही उसमें गुणात्मक सुधार लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जिले को प्रथम स्थान दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। बैठक का संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में केसरी नंदन, राकेश शुक्ल, सुनील तिवारी, रामलाल साहू, सत्यव्रत सिंह, लवली यादव, राजेंद्र वर्मा, शिव चरन ने विचार व्यक्त किया। कन्हैया बख्श सिंह, राम निवास जायसवाल, प्रतीक तिवारी, हनुमंत तिवारी, फारुक, मुवस्सिर, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, श्याम देव, जयकरन वर्मा व अन्य मौजूद थे।
No comments:
Write comments