संगठन को आर्थिक सहयोग करें शिक्षक, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय प्रकरण में संगठन सजगता से कर रहा तैयारी
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अवशेष शिक्षामित्रों के समायोजन, वेतन, एरियर और अन्य सामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक सहयोग करने की भी अपील की गई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामभोले शर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय प्रकरण में संगठन सजगता से तैयारी कर रहा है। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि जून में नियुक्त पाए शिक्षकों का अति शीघ्र वेतन मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ते संबंधी बकाए एरियर के बिल तैयार हैं, इसे भी जल्द भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी साथी अपना पीपीएफ खाता खुलवा लें। बैठक में शिक्षक देवेंद्र दीक्षित और राजवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आह्वान किया गया
No comments:
Write comments