DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 17, 2016

प्रवक्ता 2013 गृह विज्ञान बालिका संवर्ग का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी 

☀ पीजीटी 2013 : बालिका संवर्ग में अलग-अलग आरक्षण श्रेणी में सात का चयन 

☀ टाइपिंग की गलती से गणित संवर्ग के दो परिणामों में संशोधन

☀ अभ्यर्थियों की शिकायत पर चयन बोर्ड ने कराई थी जांच  


इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता 2013 गृह विज्ञान बालिका संवर्ग का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसमें सात बालिकाओं का चयन किया गया है। इसी तरह से प्रवक्ता गणित में टाइपिंग की गलती से कम मेरिट की दो बालिकाओं का चयन हो गया था, उसमें सुधार किया गया है और संशोधित परिणाम घोषित हुआ है। 


चयन बोर्ड में प्रवक्ता 2013 के साक्षात्कार लगभग पूरे हो चुके हैं सिर्फ दो विषयों का इंटरव्यू इसी माह होना है। यह जरूर है कि अभी कई विषयों का अंतिम परिणाम आना शेष है। शुक्रवार को जारी गृह विज्ञान बालिका संवर्ग के रिजल्ट में सामान्य वर्ग एवं पिछड़ी जाति की दो-दो एवं अनुसूचित जाति की तीन बालिकाएं सफल घोषित की गई हैं। उन सभी को स्कूलों का आवंटन भी कर दिया गया है। इसी तरह से प्रवक्ता गणित वर्ग-2 के दो अंतिम रिजल्ट संशोधित किए गए हैं। 



चयन बोर्ड सचिव का कहना है कि टाइपिंग की त्रुटि से वर्ग-2 की जगह वर्ग-1 दर्ज हो गया था। अनुसूचित जाति की सीट पर इसी कारण से चयन कम मेरिट वाली अभ्यर्थी प्रीति देवी का हो गया, प्रीति का कटऑफ 260.45 था, जबकि कुमारी मेघा 284.59 कटऑफ अर्जित करने के बाद भी बाहर हो गई। ऐसे ही प्रवक्ता गणित वर्ग-2 की सामान्य सीट पर ऐसी ही टाइपिंग गड़बड़ी से कामिनी खुराना कटऑफ 319 का चयन हो गया, जबकि स्वाती गौतम 369.21 को अंक मिलने के बाद भी चयन नहीं हुआ। दोनों बालिकाओं के प्रार्थनापत्र मिलने पर चयन बोर्ड ने प्रकरण की जांच की और रिजल्ट संशोधित कर दिया है। कुमारी मेघा व स्वाती गौतम का संशोधित परिणाम में चयनित किया गया है। साथ ही दोनों वर्गो का कटऑफ भी अब बदल गया है। 

No comments:
Write comments