DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 17, 2016

CBSE : सीबीएसई में तैयार होगी बाल वैज्ञानिकों की नर्सरी, बीस अक्टूबर तक करने होंगे ऑनलाइन आवेदन

इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच की भावना विकसित करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित कराने की योजना बनाई है। प्रदर्शनी में स्कूलों को हिस्सा लेने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर बीस अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


 निर्देश में कहा है कि विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, जैव प्रोद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, परिवहन और संचार, रोजमर्रा की जिंदगी में गणितीय समाधान समेत कई विषयों पर स्कूल प्रबंधन को तैयारी कराने को कहा है। 


दरअसल, सीबीएसई की सोच है कि शुरुआती दौर से ही बच्चों को विज्ञान के प्रति लगाव पैदा किया जाए, ताकि वह विज्ञान की दुनिया में नए आयाम गढ़ सकें। इसी कारण सीबीएसई के स्कूलों को विज्ञान प्रदर्शनी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर विज्ञान प्रदर्शनी संबंधी विषय भी अपलोड कर दिए गए हैं। उन्हीं चुनिंदा विषयों को स्कूल प्रबंधन को चुनना होगा। चुने गए विषय पर ही विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन मॉडल बनाने के तौर तरीके सिखाएंगे। ताकि वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। 


विज्ञान प्रदर्शनी में अच्छा मॉडल प्रदर्शित करने वाले बाल वैज्ञानिकों को अन्य प्रतियोगिता में सीबीएसई द्वारा प्रतिभाग करने का मौका प्रदान किया जाएगा। ताकि उनका हौसला बढ़ सके। विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक सोच की भावना को डेवलपमेंट करने के लिए उद्देश्य से यह सारी कसरत शुरू की गई है। वाईएमसीए की शिक्षिका विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीएसई द्वारा जारी निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।

No comments:
Write comments