लखनऊ। राजधानी के गुडंबा के बेहटा गांव के दबंग प्रधान पति ने शिक्षक दम्पति के बीच हुए मामूली विवाद में सुलह कराने की बात कहकर शिक्षिका को अपने घर ले गया। जहां उसने शिक्षिका को पांच दिन तक बंधक बनाकर अपने घर में रखा। आरोप है कि जब पति पत्नी को लेने प्रधानपति के घर गया तो उसने पति को जमकर पीट दिया। पीड़िता ने गुडम्बा पुलिस से दबंग के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी की फटकार पर बंधक बनाने के जुर्म में प्रधान व प्रधान पति सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ गुडंबा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें मूल रूप से हरदोई बेनीगंज, रायपुर निवासी प्रिया सिंह पत्नी मनोज सिंह चौहान अपने दो बेटे शिवांश 6 व मयंक 5 के साथ बेहटा में किराए के मकान में रहते है। प्रिया का आरोप था कि दो माह पूर्व उसकी अपने पति से कुछ अनबन हो गयी थी। इसी बीच प्रधान पति अपने आधा दर्जन साथियो के साथ आये और समझौता करने के बहाने पीड़िता को अपने घर ले गए। पीड़िता का यह भी आरोप था कि उसके पति ने फोन पर बताया कि प्रधान पति अपने 6-7 साथियों के साथ उसके घर जाकर पति मनोज को काफी मारा पीटाए जिसपर ओह घर जाने की मिन्नतें करती रही पर प्रधान व प्रधान पति ने उसे घर जाने नही दिया था। इतना ही नही उसका पति जब उसे लेने आया तो उसके पति से उसे मिलने नही दिया गया और उसके पति को वहा से भगा दिया गया उसके बाद 5 दिन तक उसे प्रधान पति ने अपने घर में बंधक बनाये रखा व उसके पति मनोज को काफी प्रताड़ित करते रहे थे। 5 दिनों बाद पुलिस की सहायता से मुक्त कराया गया था।
पीड़िता का आरोप था कि गुडंबा में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नही हुई थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसएसपी से करके न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी से शिकायत करने की बात सुनकर बौखलाए प्रधान पति चौकी इंचार्ज के साथ अध्यापिका को धमकाने उसके घर पहुंच गये थे।
No comments:
Write comments