DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 24, 2016

बरेली : शिक्षिका से अश्लील बातें, हेडमास्टर नपे, तीन अन्य शिक्षक भी निलंबित

सिसइया मगनपुर की शिक्षिका सावित्री देवी सस्पेंड।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगरास के चेतन श्रीवास्तव, संजना शर्मा, हिना, प्रतिमा कुमोदिनी, विश्वेन्द्र सिंह की वेतन वृद्धि रोकी।

रामनगर ब्लॉक के पवन दिवाकर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की विद्या को सस्पेंड किया।

प्राइमरी स्कूल बारी खेड़ा के हेड टीचर ज्ञानेन्द्र सिंह को किया सस्पेंड।

गैर हाजिर टीचर शबाना परवीन का एक दिन का वेतन काटा।

नवागत डीएम पंकज यादव के पास बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वाधिक शिकायतें पहुंची तो बड़े अफसरों की गर्दन फंसी। अब जाकर वह काम करने लगे हैं। एक शिक्षक पर शिक्षिका ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया तो उसे निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा गंभीर गड़बड़ियों में तीन और शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। एक दर्जन शिक्षकों की वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गई। जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। बीईओ फतेहगंज को प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज प्रथम के रास्ते पर एक शिक्षक जाते हुए मिले। बाकी स्टाफ नदारद था। फतेहगंज प्राथमिक द्वितीय स्कूल में एक शिक्षिका के अलावा बाकी पूरा स्टाफ गायब मिला। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों स्कूल में तैनात आठ से अधिक शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। जूनियर हाईस्कूल फतेहगंज में तमाम गड़बड़ियां मिली। यहां 151 बच्चों में से 38 को ही ड्रेस बांटी गई। ड्रेस का कपड़ा घटिया मिला। जांच के आदेश दिए गए। फरीदपुर के बीईओ की रिपोर्ट पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटा गया। प्राथमिक विद्यालय चठिया में यूनिफार्म नहीं बांटी गई। प्राइमरी स्कूल निबड़िया की हेड मास्टर को एमडीएम की गुणवत्ता सही नहीं होने और स्कूल की रंगाई-पुताई नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। प्राइमरी स्कूल सिमरा हरीचंद सिंह की शिक्षिका इंदू रानी का एक दिन का वेतन काटा है।प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के हेड मास्टर को सस्पेंड किया गया। उन पर सहायक शिक्षिका ने अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। बीएसए ने बीईओ से जांच करवाई थी जो सही पाई गई

No comments:
Write comments