DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, July 12, 2026

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे 822 कॅरिअर काउंसलर, 10 माह की तैनाती के लिए मिलेगा 25 हजार रुपये महीने का मानदेय

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात होंगे 822 कॅरिअर काउंसलर, 10 माह की  तैनाती के लिए मिलेगा 25 हजार रुपये महीने का मानदेय 

छात्रों को दिखाएंगे कॅरिअर की राह, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी

लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब सिर्फ बोर्ड परीक्षा के दौरान ही नहीं, बल्कि साल भर मानसिक तनाव कम करने के लिए अलग से क्लास लगेगी। इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक में एक-एक समेत कुल 822 कॅरिअर काउंसलर तैनात किए जाएंगे। जो उन्हें न सिर्फ कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देंगे, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेंगे।


माध्यमिक विद्यालयों में पिछले कुछ सालों में बोर्ड परीक्षा के दौरान कॅरिअर काउंसिलिंग की ऑनलाइन व्यवस्था होती है। हालांकि, पढ़ाई के बढ़ते तनाव व कॅरिअर की ऊहापोह से अक्सर युवाओं के गलत कदम उठाने के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्रालय छात्रों के पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में अब हर ब्लॉक में कॅरिअर काउंसलर तैनात किए जाएंगे। यह विद्यालय स्तर पर ही छात्रों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देंगे। यह काउंसलर एक तरफ जहां यह छात्रों के पढ़ाई के दबाव को कम करने का काम करेंगे, वहीं कॅरियर के नए विकल्प भी बताएंगे। उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने से जुड़ी जानकारी भी देंगे।


10 माह के लिए होगी तैनाती

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैनात यह 822 काउंसलर अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद करेंगे। उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। साथ ही वे कैसे खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखें, इसकी भी जानकारी देंगे। शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवायजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में इसके लिए बजट दिया गया है। इनकी तैनाती 10 महीने के लिए 25-25 हजार रुपये महीने पर की जाएगी। अभी यह व्यवस्था सीबीएसई के स्कूलों में है।

No comments:
Write comments