DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

हाथरस : अंतरजनपदीय शिक्षकों ने दिया 20 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, तैनाती न मिल पाने से परेशान हैं शिक्षक

संवाद सहयोगी, हाथरस : करीब डेढ़ महीने से अंतरजनपदीय शिक्षक व शिक्षिकाएं अपनी तैनाती के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें विद्यालय आंवटित नहीं हो सका है। अब प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने 20 अक्टूबर तक का समय बीएसए को दिया है। यदि तैनाती नहीं होती तो 21 अक्टूबर से धरने पर बैठ जाएंगे। 1बीएसए के नाम दिए गए पत्र में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुंतल ने कहा कि पदस्थापन करते समय रिक्त विद्यालयों की सूची प्रकाशित कराई जाए। दिव्यांग शिक्षक व शिक्षिकाओं से प्रकाशित सूची के विद्यालय के विकल्प लेते हुए आवंटन किया जाए। वरिष्ठता के आधार पर विकल्प वाले विद्यालय आवंटित करने के बाद उसे विद्यालयों की सूची में से हटाने की कार्रवाही तत्काल की जाए। बताते चलें कि अंतरजनपदीय शिक्षक 26 अगस्त से लगातार बीएसए कार्यालय आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। एसोसिएशन ने 27 सितंबर को बीएसए को ज्ञापन दिया था। तीन अक्टूबर को कार्यालय पर संगठन ने धरना-प्रदर्शन भी दिया। बीएसए ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही शिक्षकों को विकल्प के अनुसार पदस्थापन कर दिया जाएगा, लेकिन कई बार मुलाकात करने के बाद भी शिक्षकों को तैनाती नहीं दी गई है। इससे अब शिक्षकों में आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला महामंत्री नरेश कुमार, मीडिया प्रभारी बसंत कुमार जौहरी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह आदि शामिल हैं।


No comments:
Write comments