DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

हाथरस : कई माह बीतने पर भी नही मिली आधार कार्ड के लिए एजेंसी, परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का बनना था आधार कार्ड

संवाद सहयोगी, हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार कार्ड अभी तक नही बन सके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के लगातार प्रयास करने के बाद भी अभी तक एजेंसी नहीं तय हो पाई है। जिस कारण बच्चों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन सके है। 1जिले में करीब पन्द्रह सौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब सवा लाख बच्चों को शिक्षक व शिक्षिकाएं पढ़ाते हैं। कई माह पूर्व शासन स्तर से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए दिशा निर्देश जारी हुए थे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए तैयारियां कर ली। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से एजेंसी तय होनी थी, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी अभी तक एजेंसी तय नही हो पाई है,जिस कारण आधार कार्ड से बच्चे दूर हैं। अब बीएसए रेखा सुमन के स्तर से एजेंसी तय करने के लिए डीएसटीओ को पत्र लिखा है। बताते चलें कि आने वाले समय से में आधार कार्ड कई सरकारी सुविधाओं में कार्य आएगा।

No comments:
Write comments