DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 4, 2016

गाजीपुर : अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, मांगे न मानें जाने पर अंर्तजनपदीय शिक्षक एसोसिएशन करेगा जिला बीएसए कार्यालय में तालाबंदी

दूसरे जनपदों से स्थानान्तरित होकर आए शिक्षकों में गृह ब्लाक से काफी दूर तबादला किए जाने से आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को सदर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनका तबादला आसपास के स्कूलों में नहीं किया गया तो वह बीएसए कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। अंर्तजनपदीय शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि दूसरे जनपदों से स्थानान्तरित होकर आए शिक्षकों के तबादले में जमकर मनमानी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापन के संबंध में नियमावली और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। जो कि शिक्षक हितों के घोर अन्याय है, और शिक्षक इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि अंर्तजनपदीय शिक्षकों का तबादला उनके गृह ब्लाक के किसी परिषदीय स्कूल में होना चाहिए। जबकि बीएसए कार्यालय से शिक्षकों को गृह ब्लाक के बजाए चालीस चालीस किमी दूरवर्ती ब्लाकों के स्कूलों में किया गया है। इसके लिए बीएसए आफिस से पदस्थापन की सूची भी जारी कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन शिक्षकों की काउंसलिंग कराकर पदस्थापन नहीं किया जाता है, तो अंत में अंर्तजनपदीय शिक्षक एसोसिएशन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होगा। एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में शिक्षकों में प्रमोद राय, राकेश राय, दिनेश यादव, त्रिवेणी यादव, सुरेश सिंह यादव, अरविन्द कुमार, विजय कुमार समेत अन्य अंर्तजनपदीय शिक्षक मौजूद थे।

No comments:
Write comments