DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, October 23, 2016

शिथिलता मिलने पर एसडीएम ने की नौ बीएलओ के निलंबन की संस्तुति , कुछ और बीएलओ को किया जा रहा चिह्नित

शिथिलता मिलने पर एसडीएम ने की नौ बीएलओ के निलंबन की संस्तुति , कुछ और बीएलओ को किया जा रहा चिह्नित


जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है और प्रशासन भी अपनी तरफ से हर तरह की तैयारियां कर रहा है। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा है, लेकिन कुछ बीएलओ इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र के नौ बीएलओ के निलंबन की संस्तुति उप जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को कर दी गई। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। डेढ़ महीने से मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर उपस्थिति रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन जमुआ नंबर एक बीएलओ मनोज मिश्र बूथ पर नहीं मिले। इसके अलावा बरडीहा परशुराम के बीएलओ अजीत कुमार, इशारू की पुष्पा पांडेय, सहिया की ललिता, रीता देवी, खरवनिया के शमसीर अहमद, ¨पडी के राजनेत, भसकरी के रजनीकांत, चुरिया की शोभा यादव द्वारा अभिलेख जमा नहीं किया गया है और मतदाता सूची में लापरवाही बरती गई है। इन सभी के निलंबन की संस्तुति शनिवार को करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई। तहसीलदार राहुलदेव भट्ट ने कहा कि नौ को निलंबित करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही कुछ और बीएलओ को चिह्नित किया जा रहा है।

No comments:
Write comments