DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 6, 2016

चंदौली : खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्था ठीक नहीं रहने पर लगाई फटकार दो शिक्षकों के तबादले की संस्तुति

बरहनी विकास खंड के तीन परिषदीय विद्यालयों का बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी ने निरीक्षण किया। जहां पर एक शिक्षा मित्र के अनुपस्थित पाए जाने पर मानदेय काटा गया। वहीं दूसरे विद्यालय पर खामियां पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी गयी । साथ ही तीसरे विद्यालय पर बच्चों के सापेक्ष अध्यापकों की संख्या अधिक पाए जाने पर दो अध्यापकों का स्थानांतरण किए जाने की संस्तुति की गई। वहीं अन्य कमियों को पूर्ण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान व लेखपाल से दिया गया।  खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी केके सिंह ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय असना पहुंचे। जहां पर शिक्षामित्र बीते 21 सितंबर से अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने शिक्षामित्र का मानदेय काटे जाने की संस्तुति की। साथ ही पंजीकृत 212 बच्चों के सापेक्ष 110 बच्चे उपस्थिति रहे और शिक्षा की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा परिसर में हैडपंप खराब, चहारदीवारी टूटी हुई मिली। परिसर में गड्ढा, शौचालय खराब पाया गया। इस पर ग्राम प्रधान को बुलाकर ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत अविलंब हैंडपंप को ठीक कराने को कहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय असना के दो सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक उपस्थिति मिले और शैक्षिक गुणवत्ता ठीक नहीं रही। साथ ही 147 के सापेक्ष 92 बच्चे उपस्थिति रहे। वहीं भूमि विवाद के कारण किचन, चहारदीवारी नहीं बना था। इस पर मौके पर उपस्थिति लेखपाल से विद्यालय की जमीन की पैमाइश करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय कंदवा का निरीक्षण किया। जहां चार अध्यापक व एक शिक्षामित्र हैं और 94 बच्चों के सापेक्ष 60 बच्चे उपस्थिति रहे। वहां छात्रों के सापेक्ष अध्यापकों की संख्या अधिक पाईं गयी।

No comments:
Write comments