DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

माध्यमिक शिक्षक संघ राजधानी के स्कूलों की समस्याओं को सामने लाने के लिए अनूठा प्रयोग करने जा रहा, शैक्षिक गोष्ठी व क्षेत्रीय सम्मेलनों का होगा अलग-अलग आयोजन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ राजधानी के स्कूलों की समस्याओं को सामने लाने के लिए अनूठा प्रयोग करने जा रहा है। इसके तहत पांच शैक्षिक गोष्ठी व क्षेत्रीय सम्मेलनों का अलग-अलग आयोजन करेगा और इसमें स्कूलों के शिक्षक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। 


यह जानकारी रविवार को क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शैक्षिक गोष्ठी और क्षेत्रीय सम्मेलनों के माध्यम से स्कूलों की समस्याएं तेजी से सामने आएंगी। हम इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए राज्य सरकार व शासन के अधिकारियों से मांग करेंगे। 


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक संघ द्वारा पांच अलग-अलग शैक्षिक गोष्ठी व क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। प्रत्येक शैक्षिक गोष्ठी व क्षेत्रीय सम्मेलन में उस क्षेत्र के कम से कम 21 स्कूलों के शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा। यह शिक्षक समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और इन समस्याओं व सुझावों का एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उसे प्रदेशीय सम्मेलन के माध्यम से राज्य सरकार व शासन के अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

No comments:
Write comments