DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

जोर पकड़ेगी तीस हजार शिक्षक भर्ती की मांग, चुनाव की घोषणा के पहले ही इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने को लेकर अभ्यर्थी अड़े, धरना समाप्त करने को तैयार नहीं

इलाहाबाद : प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तीस हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग और तेज होगी। अभ्यर्थियों ने इसके लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उनकी कोशिश है कि चुनाव की घोषणा के पहले ही इसका प्रस्ताव तैयार कर बेज दिया जाए ताकि आचार संहिता की अड़चन सामने न आए। इसीलिए शिक्षा निदेशालय में चल रहा अपना धरना समाप्त करने को वह तैयार नहीं हैं। 


अभ्यर्थियों का तर्क है कि प्रदेश में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद काफी पद खाली हुए हैं। बीटीसी-2013 के प्रशिक्षुओं का मानना है कि इसमें उन्हें अवसर मिल सकता है। इसे देखते हुए ही उन्होंने प्रदेश स्तर पर भर्तियों की मांग उठाकर दबाव बनाना शुरू किया है। इस क्रम में अभ्यर्थियों ने हर जिले में जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की थी कि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर रिक्त सीटों का विवरण शासन को भेजा जाए। इससे रिक्त पदों का भी विवरण आगामी भर्ती में शामिल हो सकेगा और अधिक से अधिक सीटों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा सकेगा। इसी मांग को लेकर उनका शिक्षा निदेशालय में उनका धरना भी चल रहा है।


 उनका कहना है कि जब तक परिषद सचिव इसका प्रस्ताव शासन को नहीं भेजेंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:
Write comments