स्कूल से वापस घर जा रहे शिक्षक को मामूली विवाद में ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। शिक्षक की शिकायत करने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट व गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला रोहनिया विकास खंड के गांव उसरैना का है। भदोखर थाना क्षेत्र के गाव मंध्यानी निवासी दिलीप कुमार रोहनिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सलीमपुर बहेरवार मे सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार की शाम दिलीप स्कूल से अपने घर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बछईयापुर गांव के पास खड़े उसरैना गांव के प्रधान अशोक यादव और बछईयापुर निवासी मोतीलाल व मेवालाल ने एक टिफिन सड़क पर फेंक दिया। टिफिन बाइक के पहिए के नीचे आने पर शिक्षक अनियंत्रित होकर गिर गए। शिक्षक ने इस पर विरोध जताया तो प्रधान व उनके साथियों ने उन्हें पीट दिया। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Write comments