स्वच्छता रैली में भाग लेने आए बीएसए पन्ना राम गुप्त ने मौका देखकर बीआरसी परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की जांच की। इस दौरान बीते माह की 28 तारीख से दो शिक्षिकाएं गरिमा पांडेय व कुसुम मिश्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। गुप्त ने विभागीय कार्रवाई करने की बात कही। नामांकित 92 बच्चों में सिर्फ 45 की उपस्थिति देख कर नाराज बीएसए ने वार्डेन सावित्री देवी को फटकार लगाई और सुधार का आदेश दिया। बीएसए ने हास्टल, एमडीएम कक्ष व अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
No comments:
Write comments