विभिन्न मांगों को लेकर रसोइयों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयों के साथ भेदभाव कर रही है। मानदेय काफी कम है, वह भी समय से नहीं मिलता है, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित रसोइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर रही थीं। वे अपनी आवाज बुलंद कर प्रशासन को मौके पर पहुंच कर समस्या सुनने व ज्ञापन लेने के लिए विवश कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने धरना स्थल पहुंच कर रसोइयों की बात सुनी। रसोइयों ने प्रशासनिक अधिकारी को मांगों से संबंधित सत्रह सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से चयन में पाल्य व्यवस्था समाप्त करने, ड्रेस उपलब्ध कराने, मानदेय दस हजार करने, विद्यालय परिसर व शौचालय की सफाई न कराने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर जयप्रकाश कुशवाहा, सुगंती कुशवाहा, सीमा, चंदन, ब्रह्माशंकर चौधरी, मनोज चौहान, शिवनारायण शर्मा सहित काफी संख्या में रसोइया उपस्थित रहे।
No comments:
Write comments