DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

मॉडल स्कूल में एक माह से नहीं बना एमडीएम, दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के तहत जाने वाली सूचना से हुआ खुलासा


हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा। सीबीएसई की तर्ज पर हर ब्लॉक में दो-दो मॉडल स्कूल चयनित किए गए थे, लेकिन अब यह स्कूल भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। मुरसान ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हतीसा नंबर एक में एक माह से बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल पाया है, जिसका खुलासा दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के तहत जाने वाली सूचना से हुआ है। बताते चलें कि गत साल हर ब्लॉक के दो बेहतर स्कूलों को मॉडल बनाया गया था। इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर पढ़ाई की व्यवस्था हो सके। इसके लिए योग्य शिक्षक भेजे गए, लेकिन अब इन विद्यालयों में व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। हतीसा नंबर एक के स्कूल में शिक्षकों का अभाव है। अक्टूबर में बच्चों को मिड डे मील योजना का लाभ एक भी दिन नहीं मिल सका। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के तहत मध्याह्न् भोजन प्राधिकरण में प्रतिदिन किस विद्यालय में कितने बच्चों ने मिड डे मील का लाभ पाया। इसकी जानकारी फोन से हेड शिक्षकों द्वारा दी जाती है। जिला समन्वयक मिड डे मील अर¨वद शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रधान से विवाद के कारण मिड डे मील नहीं बन पाया है। इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है।


No comments:
Write comments