DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

बूथ लेबल अधिकारी का होगा निलंबन, प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ने नहीं ली बीएलओ कार्य में रुचि

हाथरस : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण आदि कराने का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों को लगाया गया है। सादाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दोंहई के सहायक अध्यापक को बूथ लेबल ऑफीसर बनाया गया था। लेकिन बीएलओ ने अपने कार्य का सही तरह निर्वाहन नहीं किया। अब उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को निलंबन करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में एक जनवरी 2017 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उक्त पुनरीक्षण कार्य में बूथवार समीक्षा प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से की गई। एसडीएम सादाबाद ने गत दिनों मतदेय स्थल पर जाकर स्थिति देखी। बूथ संख्या 367 प्राथमिक विद्यालय दोंहई के कमरा नम्बर एक में कार्यरत बीएलओ तेजबहादुर सहायक अध्यापक की कार्यशैली ठीक नहीं लगी। बीएसए को लिखे पत्र में कहा है कि बीएलओ द्वारा राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में कोई रूचि नहीं ली जा रही। इस कारण बूथ की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कई बार बीएलओ को फोन पर निर्देशित किया गया लेकिन इसके बाद भी बीएलओ ने दायित्वों का निर्वाहन कुशलतापूर्वक नहीं किया जाता है। मतदेय स्थल क्षेत्र का भ्रमण प्रारूप 6, 6ए, 7, 8, 8ए भरवाएं जा रहे हैं। बीएलओ का व्यवहार भी कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत है। उपजिलाधिकारी ने उक्त बीएलओ को निलंबित करने के लिए निर्देश बीएसए को दिए हैं। इसके अलावा उप जिलाधिकारी सादाबाद अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ का व्यवहार अधिकारियों के प्रति सही नहीं है, जो कार्य दिया गया था वह नहीं किया गया। बीएसए को इस बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments:
Write comments