परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्कूलों का सोशल आडिट कराया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को 20 दिसंबर तक सोशल आडिट करा लेने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार किया जाना है। सोशल आडिट की रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रलय को भी उपलब्ध कराई जानी है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि संचालित सभी परिषदीय स्कूलों का 9 से 20 दिसंबर के बीच सोशल आडिट होना है। आडिट के दौरान विद्यालय की गतिविधियों एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दिया जाएगा। उपलब्ध संसाधनों से संबंधित स्कूल में गुणवत्तापरक शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था कराई जानी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। डीएम अपने मार्ग निर्देशन में सोशल आडिट को बेहतर तरीके से संपन्न कराएंगे। परियोजना निदेशक ने कहा है कि बीएसए ब्लाक एवं विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कराएंगे। दोनों रिपोर्ट को जिला स्तर पर एकत्र कर परियोजना कार्यालय पर उपलब्ध कराई जानी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा। परियोजना निदेशक की ओर से जारी आदेश पर जिले में प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
No comments:
Write comments