DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 9, 2016

देवरिया : लाठीचार्ज मे शिक्षक की मौत पर जिले में उबाल , आश्रितों को 50 लाख देने की हुई मांग , 9 दिसंबर को होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

देवरिया : लाठीचार्ज मे शिक्षक की मौत पर जिले में उबाल , आश्रितों को 50 लाख देने की हुई मांग , 9 दिसंबर को होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

शिक्षक की मौत पर जिले में उबाल

जागरण संवाददाता, देवरिया: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज तथा कुशीनगर के शिक्षक रामअशीष सिंह की मौत की खबर पर गुरूवार को जिले के शिक्षकों में उबाल दिखा। जगह-जगह शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को नौकरी के साथ आर्थिक सहायता की मांग की।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि लाठी चार्ज करना अलोकतांत्रिक व अमानवीय कृत है। मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये की सहायता की मांग की। बैठक में जय प्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, शफीक अहमद, नित्यानंद यादव, ऋषिकेश जायसवाल, निर्भय राय, संजय मिश्र, विनोद मिश्र, संजय पांडेय, रवींद्र पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने न्यू कालोनी में बैठक कर घटना की निंदा की। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय, द्विग्विजय नाथ सिंह, गोपाल प्रसाद, बैकुंठनाथ, प्रमोद यादव, सुधाकर मिश्र आदि शिक्षक शामिल रहे। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्तवावधान में आयोजित बैठक में प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि 9 दिसंबर को इसके विरोध में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शिव प्रसाद यादव, रामानंद यादव, बालेंदु मिश्र आदि शिक्षक शामिल रहे। जनता इण्टर कालेज रामपुर अवस्थी में बैठक कर निंदा की गई। बैठक में विजय कुमार बंधु, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विकास पांडेय, संतोष कुमार सिंह, विजय प्रकाश यादव, प्रभुनाथ सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घटना की जोरदार निंदा की गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक जिलाध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 9 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करने व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में रमेश चंद्र सिंह, राम प्रभाव सिंह, श्रीकांत यादव, राम अशीष यादव, हरिश्चंद यादव आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ध्रुवनाथ मिश्र, उमाशंकर लाल ब्रह्मा सिंह, विजय भारत सिंह, अभिषेक पांडेय, संजय यादव, अनिल मिश्र आदि ने मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर घटना की निंदा की। अशोक इण्टर कालेज बरपार में जाकिर हुसैन, नीरज कुमार श्रीवास्तव, राज कपूर, शंभू, त्रिलोकी, सच्चिदानंद आदि ने शोक जताया। सेवा समिति बनवारी लाल इण्टर कालेज पर बैठक कर घटना की निंदा की गई। इस दौरान बीडी पांडेय, शिवधारी प्रसाद, राजेश मिश्र, सुमन सिंह, नित्या पांडेय, रमाशंकर चौरसिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे। गंगा प्रसाद इण्टर कालेज मझगांवा में बैठक हुई। जिसमें सभी शिक्षकों ने शोक जताया। महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज में शोक सभा हुई, जिसमें राम प्रताप यादव सहित सभी शिक्षकों ने शोक जताया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बैठक कर शिक्षक की मौत पर गहरा दुख जताया। सभी ने प्रदेश सरकार के नीतियों की निंदा की। इस दौरान प्रमुख रूप से श्याम देव, आनंद प्रकाश चौरसिया,जय प्रकाश कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।जूनियर शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते प्रदेश मंत्री सुदर्शन कुशवाहा।

No comments:
Write comments