DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 8, 2017

देश में बनेंगे विश्व स्तर के बीस विश्वविद्यालय, 10 विश्वविद्यालय सरकारी और 10 होंगे निजी, घोषणा जल्द : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश में विश्व स्तर के 20 विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इनमें 10 विश्वविद्यालय सरकारी और इतने ही निजी क्षेत्र के होंगे। इससे संबंधित नीति की सरकार जल्द ही घोषणा करेगी।

बेंगलुरु में 14वां प्रवासी भारतीय दिवस शनिवार से शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का पहला सत्र प्रवासी भारतीय युवाओं पर केंद्रित रहा। इस दौरान ‘भारत के परिवर्तन में प्रवासियों की भूमिका’ विषय पर चर्चा हुई। इसमें चार सौ युवा प्रवासियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि किसी जमाने में भारत में तक्षशिला, विक्रमशिला और नालंदा जैसे विश्व स्तर के विश्वविद्यालय थे। उन दिनों लगभग सभी 10 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय भारत के थे। लेकिन हमलावरों ने उन्हें नष्ट कर दिया। वे जानते थे कि भारत की ताकत यहां की शिक्षा व्यवस्था है।

उद्घाटन सत्र में सूरीनाम के उपराष्ट्रपति माइकल अश्विन अधीन, युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत के पांच हजार साल पुराने इतिहास और भविष्य की असीमित संभावनाओं की प्रवासियों को जोड़कर रखने में अहम भूमिका है।’

No comments:
Write comments