प्राइमरी स्कूल फैजुल्लागंज के बाहर ही एक पार्टी की झंडियां लगी हैं।
छावनी प्राइमरी स्कूल की दीवार पर अब भी बीएसपी का चुनाव चिह्न बना है।•एनबीटी, लखनऊ
छावनी प्राइमरी स्कूल की दीवार पर अब भी बीएसपी का चुनाव चिह्न बना है।•एनबीटी, लखनऊ
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी शहर के प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टर चिपके हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने एक सप्ताह पहले खंड शिक्षा अधिकारियों को इन्हें हटवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक आधे से अधिक खंड शिक्षा अधिकारियों ने इसका पालन नहीं करवाया है।
प्राथमिक विद्यालय छावनी मड़ियांव की दीवार पर बसपा का चुनाव चिह्न पुता है। खंभे पर एक पार्टी के प्रत्याशी का बोर्ड भी लगा है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर और प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा की दीवार पर भी कई पार्टियों के पोस्टर चिपके हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लागंज के बाहर बीएसपी की झंडियां लगी हैं। इसी तरह लगभग सभी क्षेत्रों के स्कूलों में इस तरह की प्रचार सामग्री लगी है।
शिक्षक भी नदारद
चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में लगातार छुट्टी चल रही है। ऐसे में जब बीएसए के निर्देश के बाद कई शिक्षकों ने तर्क दिया कि स्कूल बंद हैं तो पोस्टर कैसे हटवाएं। इस पर बीएसए ने सभी को स्कूल खुलवाकर यह काम करवाने को कहा था, लेकिन शिक्षकों ने पोस्टर-बैनर नहीं हटवाए।
स्कूलों से नहीं हटे पोस्टर-बैनर
NBT
स्कूल शुक्रवार से खुल जाएंगे। जिन स्कूलों से अब तक पोस्टर नहीं हटे हैं, वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
स्कूल शुक्रवार से खुल जाएंगे। जिन स्कूलों से अब तक पोस्टर नहीं हटे हैं, वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
-प्रवीण मणि त्रिपाठी, बीएसए

No comments:
Write comments