DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, July 1, 2018

यूपी में जल्द खुलेगा आयुष विश्वविद्यालय, उपमुख्यमंत्री ने कहा-आयुष विभाग और शिक्षा विभाग कर रहे तैयारी


• एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश में जल्द सरकारी आयुष विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग और आयुष विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को विश्वेश्वरैया सभागार में योग पखवारे के समापन अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय खोलने के लिए इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौवीं से 12वीं

तक शारीरिक शिक्षा के साथ योग को शामिल करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि योग की शिक्षा को शारीरिक शिक्षा के साथ जोड़ा जा सके, इसके लिए लगातार काम चल रहा है। आयुष के सबसे ज्यादा 24 विश्वविद्यालय जर्मनी में हैं। हम भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने नौवीं से 12 वीं तक योग को शारीरिक शिक्षा के साथ अनिवार्य कर दिया। उन्होंने कहा, मैं तो चाहता हूं कि पहली से 12वीं कक्षा तक योग अनिवार्य हो। भारत के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री के प्रयास से दुनिया ने योग को अपनाया।

तुच्छ मानसिकता के लोग योग को धर्म से जोड़ रहे

डॉ. शर्मा ने कहा कि योग को किसी एक धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया तो इसे स्वीकार करने वालों में कई मुस्लिम देश भी थे। सरकार किसी जाति या धर्म की नहीं होती। हमारी सरकार तो 'सबका साथ, सबका विकास' के सूत्रवाक्य से चल रही है। आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग योग को जाति-धर्म से जोड़ देते हैं। योग दिवस पर सहारनपुर में महिलाओं ने योग करके बता दिया कि यह
यूपी में जल्द खुलेगा आयुष विश्वविद्यालय
NBT
योग पखवारे में पहला स्थान पाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर मंडल और जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया। सीएम ने अधिकारियों को प्रमाणपत्र भी दिया।
किसी जाति-धर्म का नहीं है।

विपक्षी दलों को हो गया

है मोदी फोबिया

डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्षी दलों को मोदी फोबिया हो गया है। उन्हें यह फोबिया होना भी चाहिए, क्योंकि वह देश के अब तक के सबसे सक्रिय प्रधानमंत्री हैं। उनके रहते देश के 80% हिस्से में विपक्ष गायब हो गया। तीन तलाक के विरोध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि न्यायालय अगर कोई बात कह चुका है तो उसका विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। वैसे भी तीन तलाक, हलाला जैसी कुप्रथाओं से महिलाओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक और राजकीय स्कूलों में सरकार भर्तियां करने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि एक भी पद खाली न रहे। जब तक ये पद भरे नहीं जाते, तब तक रिटायर्ड शिक्षकों को अस्थायी तौर पर तैनात किया जा रहा है। स्कूलों में किताबों की भी कोई दिक्कत नहीं है। राजकीय स्कूलों में ही किताबें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
योग में सहारनपुर को पहला और फिरोजाबाद को दूसरा स्थान
इस मौके पर योग दिवस और पखवारे के दौरान चलीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सहारनपुर जिले को पहला स्थान मिलने पर वहां के कमिश्नर और डीएम को सम्मानित किया गया। दूसरा स्थान फिरोजाबाद और तीसरा सुलतानपुर जिले को मिला। बरेली, महोबा और आगरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संस्थाओं में पातंजलि योग पीठ को पहला, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को दूसरा और गायत्री परिवार को तीसरा स्थान मिला। प्रमुख सचिव आयुष मुकेश कुमार मेश्राम ने योग पखवारे में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

No comments:
Write comments