DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 5, 2022

5 अक्टूबर : आज मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, इन संदेशों के जरिए अपने शिक्षकों को दे सकते हैं संदेश

5 अक्टूबर :  आज मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, इन संदेशों के जरिए अपने शिक्षकों को दे सकते हैं संदेश


हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने शुरू किया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर के शिक्षकों की प्रशंसा करना, दुनिया भर में शिक्षकों पर अधिक ध्यान देना और शिक्षकों के अधिकारों व हितों की रक्षा में मदद करना है। 


विश्व शिक्षक दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संगठन छात्रों और समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए एक वार्षिक गतिविधि आयोजित करते हैं।


शिक्षा व्यक्तिगत जीवन को बदलने और आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के दौरान, परिवर्तनकारी शिक्षा पर शिखर सम्मेलन के नेताओं की बैठक न्यूयॉर्क में आयोजित हुई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुताबिक, शिक्षा संकट की गंभीरता ने शिक्षा सुधार को जरूरी बना दिया है। भौगोलिक अंतर, असमानता और कोविड-19 महामारी जैसी समस्याओं ने शिक्षा को एक गंभीर संकट पहुंचाया है।


शिक्षा-सुधार आसन्न है, शिक्षक शिक्षा प्रणाली का प्राण है और शिक्षा-सुधार का एक अत्यंत आवश्यक भाग है। हमें शिक्षकों की भूमिका और कौशल पर ध्यान केंद्रित करना, वैश्विक शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षकों की स्थिति को बढ़ावा देते हुए काम करने की स्थिति सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण और सीखने के अवसरों को जारी रखते हुए उनकी गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए।


आज इन संदेशों के जरिए आप अपने शिक्षकों को दे सकते हैं संदेश

Happy World Teacher's Day 2022: भगवान ने दी ज़‍िंदगी

भगवान ने दी ज़‍िंदगी,
मां-पापा ने दिया प्‍यार,
लेकिन सीखने और पढ़ने के लिए,
गुरु हम हैं आपके शुक्रगुज़ार!!


Happy World Teacher's Day 2022:  जीने की कला सिखाते शिक्षक

जीने की कला सिखाते शिक्षक,
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक,
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक!!


Happy World Teacher's Day 2022:   आपने सिखाया पढ़ना

आपने सिखाया पढ़ना, आपने सिखाई लिखाई,
गणित भी जाना आपसे, आपने ही भूगोल बताई,
बारंबार नमन करता हूं आपको, शिक्षक दिवस की स्वीकार करें बधाई!!!


Happy World Teacher's Day 2022:   गुरु ही सींचे बुद्धि को

गुरु ही सींचे बुद्धि को,
उत्तम करे विचार।
जिससे जीवन शिष्य का,
बने स्वयं उपहार।।


Happy World Teacher's Day 2022:   ऐ जिंदगी तुझे भी

ऐ जिंदगी तुझे भी
तूने मुझे बहुत कुछ सिखाया है
और आज भी सीखा रही है


Happy World Teacher's Day 2022:  हर राह आसान हो जाता है 

हर राह आसान हो जाता है,
जब गुरु का सनिध्य मिलता है,
फिर चाहे कितने ही आये जीवन में बदलाव,
गुरु के चरणों में ही मिलता है आराम।


Happy World Teacher's Day 2022: बुद्धिमान को बुद्धि देता अज्ञानी को ज्ञान 

बुद्धिमान को बुद्धि देता अज्ञानी को ज्ञान,
शिक्षक ही बना सकता है इस देश को महान



विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं 🙏💐🚩

No comments:
Write comments