DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि. Show all posts
Showing posts with label इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि. Show all posts

Saturday, February 17, 2024

अब इग्नू के 40 लाख छात्रों की डिग्री, अंकपत्र, क्रेडिट बस एक क्लिक दूर, दस्तावेज पाने को छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अब इग्नू के 40 लाख छात्रों की डिग्री, अंकपत्र, क्रेडिट बस एक क्लिक दूर,  दस्तावेज पाने को छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर


नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू के 40 लाख छात्रों की डिग्री, मार्कशीट यानी अंकपत्र और क्रेडिट की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 37 सालों के छात्रों के सभी शैक्षणिक दस्तावेज नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) पर अपलोड किए जा रहे हैं। 


जबकि ग्रेड या क्रेडिट अकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से जोड़े गए हैं। अब छात्रों को पढ़ाई, नौकरी, वीजा समेत दूसरी जरूरतों के लिए अपने दस्तावेज लेने को क्षेत्रीय केंद्र के चक्कर नहीं काटने होंगे। कंपनी नौकरी के लिए भारत समेत विदेश से कहीं से भी डिजिलॉकर से उनके ऑनलाइन शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कर सकेगी।


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रोफेसर विद्या भगत नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय से डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले सभी छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पर अपलोड करने का काम जारी है। 


शैक्षणिक दस्तावेज डिजिलॉकर पर ऑनलाइन दस्तावेज भंडारण सुविधा में जुड़ चुके हैं। डिग्री प्रोग्राम में कोर्स की पढ़ाई से प्राप्त ग्रेड या क्रेडिट को अकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से जुड़ गए हैं।


उपराष्ट्रपति 20 को देंगे डिग्री

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 फरवरी को इग्नू के 37वें दीक्षांत समारोह में तीन लाख आठ हजार 605 छात्रों को यूजी, पीजी, पीएचडी, एमफिल, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट देंगे। इग्नू मुख्यालय में उपराष्ट्रपति गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों को सम्मानित करेंगे।

Saturday, July 2, 2022

अब इग्नू में पढ़िए वैदिक गणित व वास्तु शास्त्र, लांच किया सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित व पीजी डिप्लोमा इन वास्तु शास्त्र कोर्स

अब इग्नू में पढ़िए वैदिक गणित व वास्तु शास्त्र, 


◆ इग्नू ने लांच किया सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित व पीजी डिप्लोमा इन वास्तु शास्त्र कोर्स

◆ वैदिक गणित 12वीं के बाद छह माह का व स्नातक के बाद दो साल का कोर्स वास्तु शास्त्र


सनातन ज्ञान परंपरा के प्रचार- प्रसार, दैनंदिन व्यवहार में इसके अधिकाधिक प्रयोग और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विद्यार्थियों को दक्ष बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में इग्नू ने सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित व पीजी डिप्लोमा इन वास्तु शास्त्र नामक दो नए पाठ्यक्रम लांच किए हैं। ऋषियों द्वारा रचित ग्रंथों वेदों में वर्णित गणित पर आधारित सर्टिफिकेट कोर्स छह माह का व वास्तु शास्त्र पर केंद्रित पीजी डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो साल की होगी।


दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू भी हो चुकी है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में निवास स्थान के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, चिकित्सालय आदि के वास्तु के संगठन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।


 डिप्लोमा पाठ्यक्रम में किसी भी विषय में स्नातक के बाद प्रवेश लिया जा सकेगा। छह माह के वैदिक गणित के सर्टिफिकेट कोर्स में 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए ये कोर्स वाराणसी में बीएचयू स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के साथ ही देश के सभी केंद्रों पर संचालित होंगे


। सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित कोर्स तैयार किया है इग्नू नई दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर व कार्यक्रम संयोजक डा. पुष्पा ने। डा. पुष्पा बताती हैं कि इस पाठ्यक्रम में वैदिक गणितीय परंपरा, वैदिक अंक गणित, वैदिक बीज गणित, वैदिक रेखा गणित शामिल है।