DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label एडेड माध्यमिक विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label एडेड माध्यमिक विद्यालय. Show all posts

Friday, December 9, 2022

माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2023 जारी, देखें

माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2023 जारी, देखें।

माध्यमिक स्कूलों में 229 दिन होगी पढ़ाई, अवकाश तालिका जारी

माध्यमिक स्कूलों में अगले साल 229 दिन होगी पढ़ाई, 121 दिन छुट्टी रहेंगी और 15 दिन में होगी बोर्ड परीक्षा



लखनऊ : प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में अगले साल 229 दिन पढ़ाई होगी। 121 दिन स्कूलों में छुट्टी होगी और 15 दिनों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को अवकाश तालिका भेज दी गई है । एक जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक की छुट्टी और स्कूलों में पढ़ाई के दिनों का पूरा ब्योरा इसमें है।

सभी डीआइओएस को निर्देश दिए गए हैं कि सभी माध्यमिक स्कूलों को यह अवकाश तालिका भेजकर इसके अनुसार छुट्टी व पढ़ाई के निर्धारित दिनों के अनुसार कक्षाएं लगाई जाएं। 15 जनवरी को मकर  संक्रांति, पांच फरवरी को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस व संत रविदास जयंती, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा व 12 नवंबर को दीपावली रविवार को पड़ेगा। ऐसे में यह चार छुट्टी शिक्षकों की बेकार हो गईं। वहीं 121 दिनों की छुट्टी में 21 मई से लेकर 30 जून तक शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश भी शामिल है।


लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होंगी। कुल 229 दिन पढ़ाई होगी। 15 दिन यूपी बोर्ड परीक्षा के होंगे और छुट्टियां, गर्मी की छुट्टियां व रविवार मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव ने 2023-24 का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया है। स्कूलों में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का अवकाश होगा।







Monday, January 11, 2021

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय : तबादले के लिए आवेदन शुरू करने को गरजे शिक्षक, किया धरना प्रदर्शन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय : तबादले के लिए आवेदन शुरू करने को गरजे शिक्षक, किया धरना प्रदर्शन

प्रयागराज : प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान व अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए 15 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लेने समेत अन्य मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में अपर निदेशक माध्यमिक कार्यालय के बाहर धरना दिया।


शिक्षकों ने एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 1 अप्रैल 2005 से अब तक के अवशेष नियोक्ता अंशदान तथा उसके ब्याज के लिए बजट में आवंटित 520 करोड रुपए की धनराशि को शिक्षकों के खातों में जमा कराने, चयन बोर्ड से चयनित नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के नाम पर रोके गए वेतन का तत्काल भुगतान करने, शिक्षा निदेशालय में लंबित शिक्षकों के समस्त अवशेष प्रकरणों का निस्तारण करने और विनियमित किए जा चुके सभी शिक्षकों के लिए चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान तथा सेवानिवृत्तिक लाभों में नियुक्ति तिथि से उनकी सेवाएं आगणित करने की भी मांग रखी। संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया कि उपर्युक्त सभी पांच मुद्दे ऐसे हैं जिनमें सरकार और शासन की ओर से व्यवस्था मौजूद है, किंतु माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के निष्क्रियता और घोर लापरवाही के कारण उनका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।


Friday, October 9, 2020

एडेड माध्यमिक विद्यालयों को देना होगा सम्पत्ति का ब्योरा, नई व्यवस्था लागू, निर्देश जारी

एडेड माध्यमिक विद्यालयों को देना होगा सम्पत्ति का ब्योरा, नई व्यवस्था लागू, निर्देश जारी।

निर्देश : विद्यालय की संपत्ति को लेकर हो रहे विवाद के मद्देनजर लागू की गयी नई व्यवस्था, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी।

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) विद्यालयों की संपत्तियां अब एक क्लिक पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर होगी। इसके लिए सभी एडेड विद्यालयों को उनकी संपत्तियों का ब्योरा परिषद के पोर्टल upmsp पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था माध्यमिक विद्यालयों में आए दिन संपत्ति को लेकर हो रहे विवाद के मुद्दे की गई है। 


अनुदान से लेकर दुकान और बच्चों की संख्या व अन्य संपतियों की देनी है जानकारी : डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों को उनकी चल-अचल संपत्ति, कक्षों की संख्या, बच्चों की संख्या, कितना अनुदान किस निधि से मिला उसका कितना खर्च हुआ। फीस का ब्योरा, शिक्षकों- कर्मचारियों का ब्योरा, फर्नीचर, इमारत आदि के अलावा शिक्षण विषय, वित्तीय स्थिति, विद्यालय में दुकानें आदि तो नहीं हैं, हैं तो कितनी हैं, कितना किराया आता है। इनकी जानकारी अपलोड करनी है। जानकारी न देने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


संपत्ति को लेकर होता है विवाद :  डीआइओएस ने बताया कि विद्यालयों में अक्सर संपत्ति को लेकर प्रबंध समिति में विवाद होता रहता है। बीते कुछ साल पहले मोहान रोड स्थित योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज के ग्राउंड को बेच दिया गया था। उसको लेकर विवाद चल रहा है। डीएवी कॉलेज, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, कुम्हरावां इंटर कॉलेज समेत राजधानी के कई एडेड विद्यालयों में विवाद चल रहा है। यहां शिक्षा विभाग और शासन को अपने कंट्रोलर बैठाने पड़े हैं। इस कारण यह व्यवस्था की जा रही है।