DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label एनटीए. Show all posts
Showing posts with label एनटीए. Show all posts

Sunday, September 11, 2022

NEET, JEE, CUET को मर्ज करने पर अभी कोई निर्णय नहीं: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार

NEET, JEE, CUET को मर्ज करने पर अभी कोई निर्णय नहीं: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार



NEET, JEE, CUET 2023: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार ने स्वीकार किया कि सरकार के पास परीक्षाओं को मर्ज करने का विचार आया है, लेकिन इस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है कि क्या यह एक व्यावहारिक कदम होगा. उन्‍होंने कहा कि छात्रों को अभी चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) इंजीनियरिंग एंट्रेंस, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) को एक साथ मर्ज करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. उन्‍होंने यह भी कहा कि छात्रों पर कुछ भी थोपा नहीं जाएगा. 


उन्‍होंने स्वीकार किया कि सरकार के पास परीक्षाओं को मर्ज करने का विचार आया है, लेकिन इस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है कि क्या यह एक व्यावहारिक कदम होगा. एजेंसी के अनुसार, उन्‍होंने मंगलवार को राजस्थान के कोटा में शहर के एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान के स्‍टूडेंट्स के साथ एक सेशन के दौरान सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की.


उन्‍होंने कहा, 'सीयूईटी, जेईई और नीट के विलय पर अभी केवल विचार है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, इसलिए छात्रों को इसके बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. आज की तारीख में विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है और अगले साल भी कोई विलय नहीं होगा. हम बिना किसी पूर्व सूचना के कुछ भी नहीं करेंगे. किसी ठोस निर्णय पर पहुंचने में अभी समय लगेगा. हम उन छात्रों पर कोई संयुक्त परीक्षा नहीं थोपेंगे जो अभी 12वीं और 11वीं कक्षा में हैं, यानी जो अगले दो वर्षों में प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे.'

Saturday, June 11, 2022

10 से 15 जुलाई के बीच हो सकता है CUET, देश के करीब सौ विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

10 से 15 जुलाई के बीच हो सकता है CUET, देश के करीब सौ विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला


🔴 नीट से पहले परीक्षा कराने की तैयारी, 17 जुलाई को है नीट,

🔴 सीयूईटी से देश के करीब सौ विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला



नई दिल्लीः विश्वविद्यालयों में दाखिले से जुड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की तारीखों को लेकर अब इंतजार खत्म हो सकता है। यह परीक्षा 10 से 15 जुलाई के बीच हो सकता है। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने जल्द ही इसके एलान के संकेत दिए हैं। इस परीक्षा के लिए देश और विदेश के नौ लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। पहली बार आयोजित हो रही यह परीक्षा छात्रों की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा बन गई है।


एनटीए से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जुलाई में वैसे तो कई परीक्षाएं हैं। ऐसे में सीयूईटी को भी इन परीक्षाओं के बीच में आयोजित कराने की तैयारी है। फिलहाल इसे 15 जुलाई से पहले कराने की तैयारी इसलिए भी है, क्योंकि नीट यूजी परीक्षा पहले से 17 जुलाई को निर्धारित है। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते में जेईई मेंस के पहले चरण की परीक्षा है। सूत्रों की मानें तो सिर्फ 10 से 15 जुलाई के आसपास की तारीख अभी खाली है। ऐसे में स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए प्रस्तावित इस परीक्षा का आयोजन इन तारीखों के बीच हो सकता है।

Tuesday, January 4, 2022

शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा से ही मिलेगा दाखिला

शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा से ही मिलेगा दाखिला


नई दिल्ली : इंजीनियरिंग व चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई और नीट की तर्ज पर अब देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिये ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र (वर्ष 2022-23) से लागू होगी। शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी है। नई व्यस्था फिलहाल स्नातक कोर्सो में प्रवेश पर ही लागू होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश के बाद शिक्षा मंत्रालय ने वैसे तो इस व्यवस्था को पिछले साल ही अपनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन अंतिम समय में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) सहित सभी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने हाथ खड़े कर दिए थे।


 इसके कारण मंत्रालय ने अपने फैसले को टालते हुए नए शैक्षणिक सत्र में इस पर विचार करने की बात कही थी। अब शिक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए शैक्षणिक सत्र से ही केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) आयोजित की जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी सहित ज्यादातर प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने नई व्यवस्था पर सहमति दे दी है। देश में करीब 50 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं और फिलहाल सभी अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैैं। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा से छात्रों को भारी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।


राज्य विश्वविद्यालयों में भी लागू हो सकती है नई व्यवस्था 
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अभी सीयूईटी का दायरा सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश तक ही सीमित रखा गया है, लेकिन भविष्य में इससे राज्य विश्वविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में राज्यों से बात की जाएगी। दाखिले के लिए उन्हें अलग से कसरत नहीं करनी होगी, बल्कि सीयूईटी की मेरिट के आधार पर वे अपने विश्वविद्यालयों में प्रवेश दे सकेंगे।