DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कैलेंडर. Show all posts
Showing posts with label कैलेंडर. Show all posts

Wednesday, July 14, 2021

परीक्षा मार्च में, पहली बार त्रैमासिक परीक्षाएं, शासन ने जारी किया माध्यमिक शिक्षा विभाग का शैक्षिक कैलेंडर

परीक्षा मार्च में, पहली बार त्रैमासिक परीक्षाएं, शासन ने जारी किया माध्यमिक शिक्षा विभाग का शैक्षिक कैलेंडर

घोषणा

◆ यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च में पहली बार होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं
◆ बोर्ड ने जारी किया सत्र 2021- 22 के लिए शैक्षिक कैलेंडर

मेरठ : सत्र 2021-22 के लिए शासन ने शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। खास बात यह है कि इस बार त्रैमासिक परीक्षाओं को कैलेडर में स्थान मिला है। पूर्व में त्रैमासिक परीक्षा का प्रावधान नहीं था।


शैक्षिक कैलेंडर में तिथिवार परीक्षाएं और अंक अपलोड करने की तिथि का भी उल्लेख है। कैलेंडर के मुताबिक प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी, तो बोर्ड परीक्षा मार्च के पहले व दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित की गई है। शैक्षिक कैलेंडर को इस तरह तैयार किया गया है, ताकि कोविड के चलते किसी प्रकार की परेशानी न हो । यदि कोरोना नियंत्रित रहता है तो परीक्षाएं होंगी अन्यथा वेबसाइट पर अपलोड अंकों के आधार पर वर्तमान सत्र की तरह अगले सत्र में भी प्रोन्नति की जा सकती है। जिसका फार्मूला यूपी बोर्ड 20 जून को ही जारी कर चुका है।

विभिन्न कक्षाओं में ऑनलाइन शिक्षण कार्य 20 मई से शुरू है। साथ ही छात्रों के प्रगति का आकलन करने के लिए कक्षाओं में ऑनलाइन व ऑफलाइन बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित मासिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके प्राप्तांकों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का समय प्रत्येक माह का अंतिम सप्ताह है। प्रथम आंतरिक मूल्यांकन अगस्त के अंतिम सप्ताह में होंगे। इसी तरह द्वितीय और तृतीय आंतरिक मूल्यांकन क्रमशः अक्तूबर और जनवरी में होंगे। त्रैमासिक परीक्षा सितंबर के तृतीय व चतुर्थ सप्ताह में होगी। त्रैमासिक परीक्षा के प्राप्तांकों को वेबसाइट पर अपलोड करने का समय अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह तक तय है। अर्द्धवार्षिक दिसंबर के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में होंगी। अर्द्धवार्षिक को प्राप्तांकों को वेबसाइट पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में अपलोड करना होगा। कक्षा 10 व 12 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूर्ण करने की तिथि 15 जनवरी, कक्षा नौ व 11 के लिए 31 जनवरी तय है। विज्ञान, मानविकी, कृषि व व्यावसायिक वर्ग की कक्षा 11 व 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन की तिथि जारी कर दी गई है।

प्री बोर्ड फरवरी में

प्री बोर्ड की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में होगी और अंक को अपलोड फरवरी के चौथे सप्ताह में किया जाएगा। कक्षा दस व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में होगा।

Tuesday, September 22, 2020

University Session 2020-21: विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी के लिए एकेडेमिक कैलेंडर जारी, 1 नवंबर से कक्षाएं, 8 मार्च से परीक्षाएं

University Session 2020-21: विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी के लिए एकेडेमिक कैलेंडर जारी, 1 नवंबर से कक्षाएं, 8 मार्च से परीक्षाएं

University Session 2020-21: विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी के लिए एकेडेमिक कैलेंडर जारी, 1 नवंबर से कक्षाएं, 8 मार्च से परीक्षाएं8 मार्च से 26 मार्च 2021 तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है।


नई दिल्ली :  University Session 2020-21: शिक्षा मंत्री ने देश भर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वायत्तशासी महाविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एकेडेमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री द्वारा अब से कुछ ही देर पहले दी गयी जानकारी के अनुसार, “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए वर्ष 2020-21 के लिए अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (कोर्सेस) के छात्रों के लिए एकेडेमिक कैलेंडर के लिए यूजीसी गाइडलाइंस के लिए बनी समिति की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए इसे मान्यता दे दी है।“ शिक्षा मंत्री द्वारा साझा किये गये यूजीसी यूजी/पीजी कैलेंडर के अनुसार सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2020 तक पूरी कर लेनी है और पहले सेमेस्टर के फ्रेश बैच के लिए पहले कक्षाओं का आरंभ 1 दिसंबर 2020 से किया जाना है। वहीं, 1 मार्च से 7 मार्च तक एक सप्ताह का प्रिपेरेशन ब्रेक दिया जाएगा और 8 मार्च से 26 मार्च 2021 तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है।


यूजीसी यूजी/पीजी एकेडेमिक कैलेंडर 2020-21

दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तिथि – 31 अक्टूबर 2020

पहले सेमेस्टर के फ्रेश बैच के लिए कक्षाओं के आरंभ होने की तिथि - 1 दिसंबर 2020

परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक – 1 मार्च 2021 से 7 मार्च 2021

परीक्षाओं के आयोजन की अवधि - 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021

सेमेस्टर ब्रेक – 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021

ईवन सेमेस्टर की कक्षाओं का आरंभ – 5 अप्रैल 2021

परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक – 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021

परीक्षाओं के आयोजन की अवधि – 9 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021

सेमेस्टर ब्रेक – 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021

इस बैच के लिए अगले एकेडेमिक सेशन आरंभ होने की तिथि – 30 अगस्त 2021

एडमिशन कैंसिल कराने या माइग्रेशन में पूरी फीस होगी वापस

शिक्षा मंत्री ने नये शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडेमिक कैंलेडर जारी करने के साथ ही साथ कहा, “लॉकडाउन और सम्बन्धित समस्याओं के कारण पैरेंट्स को हुई आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए इस सेशन के लिए 30 नवंबर 2020 तक लिए गए दाखिले को रद्द कराने या माइग्रेशन की स्थिति में छात्रों को पूरी फीस वापस की जाएगी।“