DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label पीएम श्री स्कूल. Show all posts
Showing posts with label पीएम श्री स्कूल. Show all posts

Sunday, October 22, 2023

पीएम-श्री स्कूलों से जुड़े शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के तबादलों से बचें, शिक्षा मंत्रालय ने पीएम-श्री स्कीम अपनाने वाले राज्यों को दिए निर्देश

पीएम-श्री स्कूलों से जुड़े शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के तबादलों से बचें

शिक्षा मंत्रालय ने पीएम-श्री स्कीम अपनाने वाले राज्यों को दिए निर्देश

स्कीम के तहत प्रत्येक ब्लाक के एक सरकारी स्कूल किया जाना है अपग्रेड


नई दिल्ली : देशभर में पीएम श्री ( पीएम स्कूल फार राइजिंग इंडिया) के तहत चयनित सरकारी स्कूलों के अपग्रेडेशन का काम जब तेजी से चल रहा है, ऐसे समय में केंद्र सरकार ने इन स्कूलों से जुड़े शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के तबादलों को लेकर राज्यों को सख्त हिदायत दी है। साथ ही कहा है कि ऐसे तबादलों से बचें। बहुत अनिवार्य होने पर ही ऐसे कदम उठाएं, अन्यथा सुधार से जुड़ी सारी कोशिशें बेकार हो जाएंगी। वहीं इसके जरिये जिन लक्ष्यों को हासिल करने की उम्मीद की गई है, उनमें भी देरी होगी।


शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को यह निर्देश ऐसे समय दिया है, जब कई राज्यों में इस तरह के तबादले देखने को मिल रहे हैं। इससे प्रशिक्षण का कार्य प्रभावित हो रहा है। आगे चलकर इस मुहिम के लिए और भी जोखिम की संभावना थी, क्योंकि प्रशिक्षण के बाद यदि इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों सहित स्कीम से जुड़े अ को हटा दिया गया तो नए सिरे से फिर से पूरी कवायद करनी पड़ेगी।


वर्तमान समय में इस स्कीम के तहत चयनित सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिशों के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें आइआइटी, आइआइएम जैसे संस्थानों से भी प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी है।  गौरतलब है कि पीएम- श्री के तहत देश के प्रत्येक ब्लाक से दो स्कूलों का चयन किया जाना है। इनमें एक प्राइमरी और दूसरा मिडिल यानी छठवीं से आठवीं स्तर तक का होगा। इन्हें अपग्रेडेशन के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रत्येक स्कूल को दो-दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पहली खेप में देशभर से चयनित 6260 स्कूलों को इसकी पहली किस्त दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है।


पीएम- श्री के दूसरे चरण के स्कूलों का भी जल्द हो सकता है एलान: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और उसका एक मानक तय करने के लिए शुरू की गई पीएम- श्री स्कीम के तहत दूसरे चरण के लिए चयनित स्कूलों का जल्द ही एलान किया जा सकता है। इसे लेकर मंत्रालय ने कवायद तेज कर दी है। 


माना जा रहा है कि नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस स्कीम के तहत देशभर में 14,500 सरकारी स्कूलों को एक माडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाना है। पहली खेप में करीब 6260 स्कूलों के चयन के बाद करीब 8240 स्कूलों का अभी चयन होना है। इस स्कीम के तहत स्कूलों के चयन के मानक भी काफी सख्त रखे गए हैं। माना जा रहा है कि इन स्कूलों  को देखकर राज्य अपने बाकी सभी स्कूलों को भी तैयार करेंगे। अब तक स्कूलों को लेकर कोई स्टैंडर्ड नहीं था। 




पीएम- श्री स्कूलों को आइआइटी- आइआइएम भी निखारेंगे

पीएम- श्री स्कीम की पहली खेप में चयनित 6260 स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना पर भी कार्य किया गया शुरू

 
नई दिल्ली । पीएम- श्री (पीएम- स्कूल फार राइजिंग इंडिया) के तहत सरकारी स्कूलों को गढ़ने का जो सपना देखा गया था, उसे जमीन पर उतारने में अब आइआइटी- आइआइएम जैसे शैक्षणिक संस्थान भी हाथ बटाएंगे। इन स्कूलों में गणित व विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देंगे। साथ ही उनके लिए लीडरशिप से जुड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएंगे। इसे लेकर देशभर के आइआइटी और आइआइएम के साथ चर्चा हो चुकी है। माड्यूल तैयार किया जा रहा है। इससे पीएम श्री में चयनित आसपास के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देंगे।


शिक्षा मंत्रालय ने इसके साथ ही पीएम- श्री स्कीम में पहली खेप में चयनित देश भर के 6260 स्कूलों को तेजी से अपग्रेड करने की अन्य योजना पर भी काम शुरू किया है। इन स्कूलों के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, चाहे वे किसी विषय के हों। इसके तहत प्रत्येक जिले से पीएम श्री के लिए चयनित स्कूलों से एक - एक प्रधानाचार्य को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा, जो अपने जिले के स्कूलों में पढ़ाने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने एनसीईआरटी के साथ मिलकर इस प्रशिक्षण की शुरूआत की है। यह तीन दिन का होगा। मंत्रालय ने राज्यों के साथ मिलकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण की भी योजना बनाई है।


इन चयनित स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को विशेष प्रशिक्षण देने के पीछे मुख्य मकसद इन्हें इन स्कूलों के उद्देश्यों से परिचित कराना है। साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में जिन सुधारों की सिफारिश की गई है, उसे बेहतर तरीके से लागू करना है। इसके साथ ही बच्चों की प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर ही पहचान कर उन्हें नई ऊंचाई देने जैसी पहलों के लिए भी तैयार करना है। शिक्षा मंत्रालय ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सभी जिलों से एक-एक प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू किया है।

Friday, November 4, 2022

पीएमश्री स्कूलों के लिए पोर्टल लॉन्च, राज्य सरकारें कर सकेंगी आवेदन

पीएमश्री स्कूलों के लिए पोर्टल लॉन्च, राज्य सरकारें कर सकेंगी आवेदन

 

नई दिल्ली। देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कार्यान्वयन प्रारंभ हो गया है। शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों के चयन के लिए गुरुवार को पोर्टल लॉन्च किया।



pmshree.education.gov.in में सभी राज्य सरकारें आवेदन कर सकेंगी। इस योजना में प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो सरकारी स्कूल आवेदन कर सकेंगे। सरकार की तरफ से कुछ मानक रखे गए हैं। जिन पर स्कूलों का चयन किया जाएगा।



स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) की वेबसाइट के अनुसार, पीएम श्री स्कूल भारत सरकार द्वारा एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस पहल का उद्देश्य केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) सहित केंद्र सरकार/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार/स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित 14,500 पीएम श्री स्कूलों को विकसित करना है, जिसमें प्रत्येक छात्रों की शिक्षा व्यवस्था की देखभाल की जानी है।

Friday, October 28, 2022

पीएम श्री स्कूल : 17 राज्यों ने भरी हामी, करीब 2.72 लाख स्कूल मापदंडों के तहत शॉर्टलिस्टेड

पीएम श्री स्कूल : 17 राज्यों ने भरी हामी, करीब 2.72 लाख स्कूल मापदंडों के तहत शॉर्टलिस्टेड 



नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, असम, गुजरात, कर्नाटक समेत 17 राज्यों ने पीएम श्री स्कूल ( पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया ) योजना में शामिल होने को लिखित हामी भर दी है। 



केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से हर ब्लॉक से दो सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा देने की चयन प्रक्रिया के लिए छह बिंदुओं का 153 अंकों का मापदंड तैयार किया है।


 फिलहाल करीब 2.72 लाख स्कूल इन मापदंडों के तहत शार्टलिस्टिड किये गए हैं। दूर-दराज, ग्रामीण, पिछड़े इलाकों के स्कूली छात्रों को भी महानगरों के बड़े निजी स्कूलों की तर्ज पर इन पीएम श्री स्कूलों में सुविधाएं मिलेंगी। 


खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर आधारित अनिवार्य पाठ्यक्रम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, अच्छे ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक, लर्निंग आउटक्रम, वोकेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी।

Tuesday, September 13, 2022

कैसे आम स्कूलों से अलग होंगे PM SHRI Schools? जानिए पीएम श्री स्कूलों की 12 विशेषताएं

कैसे आम स्कूलों से अलग होंगे PM SHRI Schools?  जानिए पीएम श्री स्कूलों की 12 विशेषताएं 



केंद्र सरकार देश में 14,500 पीएम श्री स्कूल बनाने वाली है. PM SHRI स्कूलों की खासियत क्या होगी? ये बाकी स्कूलों से कैसे अलग होगा? 12 प्वाइंट्स में जानिए.



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 के मौके पर पीएम श्री स्कूलों का ऐलान किया. देशभर में PM Shri Schools खोले जाएंगे. इन्हें प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया यानी PM SHRI योजना के तहत विकसित किया जाएगा. पीएम मोदी ने बताया कि ये काम चरणबद्ध तरीके से होगा. पहले फेज में 14,500 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित और अपग्रेड किया जाएगा. सवाल है कि आखिर इन स्कूलों में ऐसा क्या खास होगा जो इन्हें अन्य स्कूलों से अलग बनाएगा?



सरकार मौजूदा स्कूलों को डेवलप और अपग्रेड करके पीएम श्री बनाने जा रही है. 27,360 करोड़ रुपये से देशभर के कुल 14,597 स्कूलों को डेवलप किया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू होगा. इन स्कूलों में क्या होगा? ये स्कूल कैसे होंगे? इनसे क्या फायदा मिलेगा? इस आर्टिकल में PM Shri Scheme के तहत बनने जा रहे पीएम श्री स्कूलों की 12 बड़ी खासियत बताई जा रही है.


PM Shri School की 12 खासियत


पीएम श्री की घोषणा करते हुए PM Narendra Modi ने कहा कि ये आदर्श विद्यालय यानी मॉडल स्कूल होंगे जो पूरी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप होंगे. इन्हें केंद्र से फंडिंग मिलेगी.


2
मोदी ने ट्वीट करके बताया कि पीएम श्री स्कूलों को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाएगा. स्कूलों की बिल्डिंग को भी अपग्रेड किया जाएगा. इन्हें मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुरूप ढाला जाएगा.


3
इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम तो होंगे ही, साथ ही कंप्यूटर लैब से लेकर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और अन्य जगहों पर भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा.


4
इनमें NEP के तहत प्ले स्कूल की भी होंगे. वहीं इन पीएम श्री स्कूलों में क्लास 3 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी. 20 लाख स्टूडेंट्स पढ़ेंगे.


5
इन स्कूलों के लिए कुल 60 मानक तय किए गए हैं. देश के हर जिले के 2 ब्लॉक में PM Shri स्कूल खोले जाएंगे. ये स्कूल विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़े जाएंगे. यह केंद्र स्कूल, शिक्षक, विद्यार्थी सबकी परफॉर्मेंस की समीक्षा करेगा.


6
इन स्कूलों में पढ़ने पढ़ाने, सीखने सिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक्सपेरिमेंटल, ट्रांसफॉर्मेशनल और Holistic यानी ऑलराउंड डेवलपमेंट/ इंटीग्रेटेड मेथड (जिसमें इनडोर, आउटडोर हर तरह की एक्टिविटी होगी) अपनाए जाएंगे.


7
इन स्कूलों में डिस्कवरी ओरिएंटेड और लर्निंग सेंट्रिक टीचिंग मेथड लागू होगा. यानी इस तरीके से पढ़ाया जाएगा कि बच्चों में नई चीजें सीखने और खोज करने की क्षमता विकसित हो सके. न कि रटने की. खेल-खेल में सीखने और टॉय बेस्ड टीचिंग होगी.


8
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, खेल की सुविधाओं में भी ये स्कूल अव्वल बनाए जाएंगे. यहां हर लोकप्रिय स्पोर्ट्स, गेम्स खेलने, सीखने के मौके होंगे.


9
पीएम श्री स्कूल्स में आर्ट रूम भी होंगे. यानी बच्चों की पर्सनालिटी में क्रिएटिविटी और आर्ट भी बचपन से डेवलप हो सकेगा.


10
इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में डेवलप किया जाएगा. इनके कैंपस इस तरह तैयार होंगे जहां जल संरक्षण से लेकर कूड़े की रीसाइकलिंग, बिजली की बचत का ख्याल रखा जाएगा.


11
PM Shri स्कूल्स का पाठ्यक्रम ऐसा होगा जो बच्चों में ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल को बढ़ावा दे सके.


12
शिक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हर क्लास में हर बच्चे पर फोकस होगा. हर बच्चे कितना सीख पा रहा है? इसके लिए हर लेवल पर असेसमेंट्स होंगे जिनसे ये परखा जाएगा कि बच्चों को ये पता है या नहीं कि वे जो सीख रहे हैं उन्हें असल जीवन में कैसे इस्तेमाल करना है.