DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्राथमिक शिक्षक. Show all posts
Showing posts with label प्राथमिक शिक्षक. Show all posts

Tuesday, December 10, 2024

नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव, रिक्त रह गए 27,713 पदों पर भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी मिल चुकी है हरी झंडी

नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव, रिक्त रह गए 27,713 पदों पर भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी मिल चुकी है हरी झंडी

हाईकोर्ट का आदेश, दो माह में पूरी करनी है 68,500 में से शेष रह गए पदों पर भर्ती 


प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दो माह में नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी अभ्यर्थियों को राहत मिल चुकी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।


मामला परिषदीय विद्यालयों में 68,500 शिक्षक भर्ती का है, जिसमें 27,713 पद खाली रह गए थे। अभ्यर्थी चाहते थे कि कटऑफ गिराकर रिक्त पदों को भरा जाए लेकिन हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 27,713 पदों पर नई भर्ती की जाए।


कटऑफ गिराकर रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट भी गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उनकी याचिका खारिज हो गई। अभ्यर्थी चाहते हैं कि रिक्त पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती शीघ्र शुरू की जाए।


इस मसले पर डीएलएड छात्रों ने सोमवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की आयोग के सचिव से वार्ता भी हुई। डीएलएड संघ के अध्यक्ष रजत सिंह का कहना है कि छह वर्षों से ज्यादा समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं आया है और पद रिक्त होने के बावजूद बेरोजगार अभ्यर्थी नौकरी के लिए भटक रहे हैं।


रजत ने बताया कि वार्ता के दौरान आयोग के सचिव मनोज कुमार ने जानकारी दी कि नई शिक्षक भर्ती के लिए विभागों और बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेज दिया गया है। आयोग भी प्रयासरत है कि नई शिक्षक भर्ती जल्द शुरू की जाए। जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। आयोग के घेराव के दौरान तेज प्रताप यादव, नीरज सिंह, धर्मवीर मौर्या, अजीत यादव, रोहित तिवारी, आकाश शुक्ला, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

Thursday, January 21, 2021

देशभर में सबसे मुश्किल यूपी में शिक्षक बनना

देशभर में सबसे मुश्किल यूपी में शिक्षक बनना


यूपी में शिक्षक बनना पूरे देश में सबसे कठिन काम है। शिक्षक भर्ती की अर्हता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) तय करता है। एनसीटीई ने शिक्षक बनने के लिए बीएड, डीएलएड आदि के अलावा टीईटी को अनिवार्य माना है। 


वहीं यूपी में टीईटी के बाद एक और लिखित परीक्षा देनी होती है। अन्य राज्यों में डीएलएड 12वीं के बाद ही होता है जबकि यूपी में डीएलएड में दाखिले की योग्यता स्नातक है।

Sunday, April 5, 2020

हरदोई : पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर सहायक अध्यापक निलंबित

हरदोई : पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर सहायक अध्यापक निलंबित।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, April 7, 2019

वेतन भुगतान मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से मांगा जवाब, वित्तीय सहायता प्राप्त कॉलेजों से सम्बद्ध प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का मामला


वेतन भुगतान मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से मांगा जवाब, वित्तीय सहायता प्राप्त कॉलेजों से सम्बद्ध प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का मामला।





Thursday, February 28, 2019

बहराइच : स्कूल न आने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त, क्लिक करके देखें खबर


बहराइच : स्कूल न आने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त, क्लिक करके देखें खबर।



Wednesday, February 27, 2019

कन्नौज : फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी पाए 49 शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी, इनमें 16 शिक्षक गैर जिलों में है तैनात


कन्नौज : फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी पाए 49 शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी, इनमें 16 शिक्षकों की गैर जिलों में है तैनाती।




Wednesday, November 14, 2018

फतेहपुर : कुबेर व्यवस्था से वेतन देने से पहले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल से खाता संख्या, बैंक का नाम एवं शाखा का नाम चेक करने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने जारी किया आदेश, क्लिक करके देखें

फतेहपुर : परिषदीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल से खाता संख्या, बैंक का नाम एवं शाखा का नाम चेक करने के सम्बन्ध में जारी किया आदेश, क्लिक करके देखें।

Tuesday, October 9, 2018

फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की "शिक्षक- प्रशिक्षण पंजिका" तैयार करने के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया आदेश

फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की "शिक्षक- प्रशिक्षण पंजिका" तैयार करने के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया आदेश।

Monday, July 30, 2018

प्रतापगढ़ : अगस्त में 1489 बेसिक शिक्षकों को मिलेगी मनचाहे स्कूल में तैनाती, विभाग में हो रही तैयारी, जल्द शिक्षकों से मांगा जाएगा आवेदन

प्रतापगढ़ : अगस्त में 1489 बेसिक शिक्षकों को मिलेगी मनचाहे स्कूल में तैनाती, विभाग में हो रही तैयारी, जल्द शिक्षकों से मांगा जाएगा आवेदन।

Friday, January 13, 2017

प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक स्कूलों से संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में नियुक्ति हेतु शासन ने 2012 का आदेश किया रदद्, प्राइमरी स्कूलों के भर्ती नियम बदले

प्रदेश भर के माध्यमिक कॉलेजों से संबद्ध प्राइमरी स्कूल शिक्षकों की भर्ती का नियम बदल गया है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक मनमाने तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर सकेंगे, बल्कि उन्हें शिक्षा निदेशालय और फिर शासन से अनुमति लेनी होगी। हर कक्षा में एक शिक्षक को ही नियुक्त किया जा सकेगा। नियुक्ति के लिए दो समाचारपत्रों में विज्ञापन जारी करना भी अनिवार्य किया गया है। शासन ने 2012 का आदेश रद कर दिया है।

प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक स्कूलों से संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 2012 मई एवं दिसंबर में दो आदेश हुए थे। उसमें नियुक्ति का अधिकार कुछ शर्तो के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक को देने का निर्णय हुआ। उसी आधार पर इन दिनों जिला विद्यालय निरीक्षकों ने जनशक्ति, मानक एवं स्कूल में छात्र संख्या अनुकूल न होने पर भी नियुक्तियां कर डाली। इनमें से कई मामले कोर्ट तक पहुंचे जिससे शासन असहज हुआ। अब माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक संबद्ध प्राइमरी स्कूल के कक्षा एक से पांच तक में एक अध्यापक प्रति कक्षा नियुक्त होगा। यही नहीं, इन स्कूलों में तैनात रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति, पदोन्नति या फिर मृत्यु हो जाने पर रिक्त पद के प्रति स्कूल की छात्र संख्या एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर जिला विद्यालय निरीक्षक संस्तुति सहित प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय भेजेंगे। यह प्रस्ताव परीक्षण के बाद एक माह के अंदर शासन को भेजा जाएगा। शासन रिक्त पदों की पूर्ति करने का अनुमति पत्र डीआइओएस व संबंधित स्कूल प्रबंधक को भी भेजेगा। यह भी निर्देश है कि शासन एवं प्रबंधक की अनुमति के बाद सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति के लिए दो समाचारपत्रों में विज्ञापन देना अनिवार्य होगा। उसमें शिक्षक की शैक्षिक योग्यता, आयु, वेतनमान व आरक्षण आदि का पूरा विवरण दिया जाएगा

Saturday, October 15, 2016

कुशीनगर : 30 सितम्बर 2013 तक प्रशिक्षित वेतनक्रम में कार्यभार ग्रहण कर चुके सहायक अध्यापकों की पदोन्नति हेतु सूची बेसिक कार्यालय उपलब्ध कराने हेतु समस्त बीइओ को निर्देश जारी, आदेश प्रति देखें

कुशीनगर : 30 सितम्बर 2013 तक प्रशिक्षित वेतनक्रम में कार्यभार ग्रहण कर चुके सहायक अध्यापकों की सूची बेसिक कार्यालय उपलब्ध कराने हेतु समस्त बीइओ को निर्देश जारी, आदेश प्रति देखें।

Friday, October 14, 2016

मैनपुरी : 118 सहायक अध्यापक बने प्रधानाध्यापक, विकलांग और महिला शिक्षकों से विद्यालय आवंटन हेतु भरवाए 3 विकल्प

काफी समय से प्रधानाध्यापक बनने का इंतजार कर रहे सहायक अध्यापकों को आखिरकार प्रधानाध्यापक बनने का मौका मिल ही गया। गुरुवार को बीएसए कार्यालय में प्रधानाध्यापक बनने वाले शिक्षकों की भीड़ पूरे दिन जुटी रही। विकलांग और महिला शिक्षकों को मनमाफिक विद्यालय देने के लिए तीन विकल्प भरवाए गए।

जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के सिर्फ 28 पद ही रिक्त थे, जबकि प्रधानाध्यापक बनने के लिए 118 शिक्षक पात्रता सूची में आ रहे थे। पद कम होने की वजह से विभाग को दिक्कत आ रही थी। विभाग ने सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर पद बढ़ाने की मांग की, जिस पर शासन स्तर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत 301 प्रधानाध्यापकों के पद स्वीकृत कर दिए गए। शासन से पद स्वीकृत होते ही सभी पात्र शिक्षकों के प्रधानाध्यापक बनने का रास्ता दो दिन पहले ही साफ हो गया था।

गुरुवार को बीएसए कार्यालय में महिला शिक्षकों और विकलांग शिक्षकों को मनमाफिक विद्यालय देने के लिए तीन विकल्प भरवाए गए। पूरे दिन कार्यालय में जुटी रही शिक्षकों की भीड़ ने अपने विकल्प भरकर दिए हैं।

अधिकारी का कहना है कि :
'जिले में 118 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन किया गया है। महिला और विकलांग शिक्षकों को सुविधानुसार विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। जबकि पुरुष प्रधानाध्यापकों को आवश्यकतानुसार विद्यालयों पर नियुक्ति दी जाएगी।'

सोनभद्र : 3 वर्ष की सेवा वाले स० अध्यापकों की पदोन्नति हेतु सूची में त्रुटि सुधार 14 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे तक, विकलांग व महिला अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन हेतु विकल्प 15 अक्टूबर को 11 बजे से

सोनभद्र : 3 वर्ष की सेवा वाले स० अध्यापकों की पदोन्नति हेतु सूची में त्रुटि सुधार 14 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे तक, विकलांग व महिला अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन हेतु विकल्प 15 अक्टूबर को 11 बजे से

Saturday, October 1, 2016

गोंडा : न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची 3 अक्टूबर 2016 तक उपलब्ध कराने के संबंध में, आदेश देखें

 न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची 3 अक्टूबर 2016 तक उपलब्ध कराने के संबंध में, आदेश देखें

Sunday, July 3, 2016

बहराइच : नयी सोच और ऊर्जा के साथ कार्य करें शिक्षक - बीईओ महसी, विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाये जाने के दिए निर्देश

नई सोच और ऊर्जा के साथ कार्य करें शिक्षक : बीईओ

विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए जाने के निर्देश
        
संसू, महसी (बहराइच): शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र महसी में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने संकुल प्रभारियों के साथ बैठक की। शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्हृ भोजन, फल वितरण, स्कूल भवन की रंगाई पुताई, साज-सज्जा, पेयजल, शौचालय व्यवस्था को दुरूस्त रखने को कहा। संकुल प्रभारियों को विद्यालय के लगातार मानीटरिंग किए जाने के दिए। सचेत किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1बीईओ ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल विकसित करें। अभिभावकों से संपर्क कर 6 से 14 वय वर्ग के बच्चों का नामांकन करें। अभिभावकों से छात्र-छात्रओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले मध्याहृन की गुणवत्ता बेहतर हो। सोमवार को छात्र-छात्रओं को वितरित किए जाने वाले फल पर जोर देते हुए कहा कि फल का वितरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि कटा हुआ फल कदापि वितरित न किया जाए। इसके लिए उन्होंने बच्चों को आम, केला, सेब, संतरा, अमरूद सहित मौसमी फल का वितरण कराए जाने का दिया। बीईओ ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षक नई सोच और ऊर्जा के साथ कार्य करें। शिक्षक शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखें और समय से स्कूल पहुंचे। उन्होंने मौजूद संकुल प्रभारियों को स्कूलों की लगातार मानीटरिंग किए जाने के दिया। सचेत किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एबीबारसी अयोध्या प्रसाद वर्मा, एनपीआरसी रामलखन पाण्डेय, विजय शंकर तिवारी, भीष्म सिंह, मिश्रीलाल, रामधीरज त्रिपाठी, शिवकुमार, चिंतामणि सहित अन्य मौजूद रहे।

Saturday, May 14, 2016

बहराइच : सेवानिवृत्त 11 शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षकों का हुआ सम्मान

चरदा (बहराइच): शुक्रवार को नवाबगंज ब्लॉक के जैतापुर में ‘शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संवर्धन गोष्ठी’ आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संकुल प्रभारी बनारस गिरि ने की। समारोह में सेवानिवृत्त हुए 11 शिक्षकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन गिरीश कुमार ने किया।समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि हरिशचंद्र रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सेवाभाव सवरेपरि है। विकास की नींव का आधार शिक्षक ही रखता है। विशिष्ट आतिथि जरवल शिक्षक संघ अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि एक शिक्षक का सेवा क्षेत्र दायरे से परे है। इनके अलावा समारोह को शिक्षक जगराम वर्मा, विपिन सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष हरीश, अविराज, जिला महामंत्री संतोष मिश्र व अन्य ने भी संबोधित किया।

Thursday, March 17, 2016

कासगंज :ठंडे बस्ते में पड़ी फर्जी शिक्षकों की तलाश; बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला



Friday, January 1, 2016

कुशीनगर : एक संकल्प नई दिशा की ओर

* कुशीनगर जनपद के प्रा०वि० रुदवलिया के प्रधानाध्यापक सुनील तिवारी के दृढ़ संकल्प ने शिक्षा की ज्योति जगाई

जमाल के कमाल को सबका सलाम, उसरू गांव बना बेसिक शिक्षा में बदलाव का ध्वजवाहक, अभिनव प्रयोगों से बनी अलग पहचान

📌 विषयों के साथ दी जाती है संगीत की शिक्षा

फैजाबाद ।  जब सरकार के बेसिक शिक्षा को सुधारने के सारे जतन फेल हो गए, सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया हो। ऐसे समय में सदर तहसील के मसौधा ब्लॉक का एक सामान्य सा गांव उसरू नई उम्मीद बनता दिखे तो बरबस ही याद आता है रवींद्र नाथ टैगोर का ‘एकला चलो रे’। उसरू गांव की प्रधानाध्यापक रितु जमाल ने न तो सुविधाओं का इंतजार किया और न ही लोगों से मदद मांगी। सरकार से मिली सुविधाओं से ही स्कूल का पूरा ढर्रा बदल दिया। आज हर कोई उनके कमाल को सलाम करता है।

रितु जमाल अकेले ही उम्मीद की ध्वजवाहक बन निकल पड़ीं साथी शिक्षकों में भी प्रेरणा जगी और देखते ही देखते स्कूल की तस्वीर बदल गई। आज यहां के बच्चे कांवेंट स्कूल को टक्कर देते दिखते हैं। यह एक ऐसा परिषदीय विद्यालय बन गया जहां भविष्य की उम्दा तस्वीर गढ़ी जा रही है। आज फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना और लिखना प्राथमिक विद्यालय उसरू के बच्चों की पहचान है। कान्वेंट स्कूलों की तरह ही इस विद्यालय में कक्षा एक व दो के बच्चों को प्ले-वे से पढ़ाया और सिखाया जाता है।

इसी साल अप्रैल माह में विद्यालय में प्रधानाध्यापक के तौर पर तैनाती मिलने के साथ ही रितु जमाल ने प्रयोगों का सिलसिला आरंभ किया, जो अब भी जारी है। इसी के तहत उन्होंने बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ निश्चित अंतराल पर कार्यशाला का आयोजन शुरू किया है, जिसमें बच्चों को ‘वेस्ट मटीरियल’ से खिलौने व अन्य दूसरी उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया जाता है। इसका मकसद बच्चों को शुरुआती दौर से ही रचनात्मक बनाना है। यही नहीं कार्यशाला में विशेषज्ञों को बुलाकर कलाकृतियां बनाना व चित्रकारी सिखाई जाती है। खास बात यह है कि शिक्षक और छात्र-छात्रएं सभी अंग्रेजी में ही बातचीत करते हैं। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की शिक्षा भी दी जाती है। रितु जमाल ने विद्यालय की कमान संभालने के बाद से ही नृत्य व संगीत की नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ कराई है। इसका मकसद बच्चों को अन्य विधाओं में भी पारंगत करना है और पढ़ाई को रुचिपूर्ण बनाना है। बच्चों में पर्यावरण की जागरूकता विकसित करने के लिए प्रमुख अवसरों पर पौधरोपण कराया जाता है। विद्यालय में अब तक ढाई सौ पौधे लगाए गए हैं। यहां से पहले मिल्कीपुर के चकनथा विद्यालय में तैनाती के दौरान भी इन्हीं प्रयोगों को कराया था और करीब पांच सौ पौधों को भी रोपित कराया था। प्रधानाध्यापक रितु इसका श्रेय सभी शिक्षकों को देती हैं।

दिया नया नारा : प्रधानाध्यापक रितु जमाल ने नया नारा भी दिया है। उन्होंने ‘विद्यालय मेरा दूसरा घर, अध्यापक मेरे मित्र’ का नारा देकर बच्चों को स्कूल से जोड़ा। इसी का नतीजा है कि प्राथमिक विद्यालय उसरू में बच्चों की संख्या डेढ़ सौ है और रोजाना उपस्थिति नब्बे फीसदी तक रहती है।

बच्चों को कराए जाते हैं टूर : प्राथमिक विद्यालय उसरू के बच्चों को टूर भी कराया जाता है। प्रधानाध्यापक ने इसी साल छात्र-छात्रओं को अन्यत्र होने वाले आयोजनों में ले जाने का सिलसिला आरंभ किया। जिससे बच्चों को सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जा सके।

मनाए जाते हैं सभी तीज-त्योहार : प्राथमिक विद्यालय उसरू में रक्षा बंधन, दीपावली, ईद समेत सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जाता है, जिससे छात्र-छात्रओं की रुचि विद्यालय आने में बनी रहे और उत्सव भी हो।

सभी बच्चों के पास है आइ-कार्ड : अक्सर प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के पास यूनीफार्म नहीं होने की खबरें सुर्खियां बनती हैं, लेकिन प्राथमिक विद्यालय उसरू के सभी बच्चों को यूनीफार्म के साथ-साथ आइ-कार्ड, टाई व बेल्ट का भी वितरण किया गया है। साथ ही इस नियम को भी सख्ती से लागू किया गया है कि सभी बच्चों को अपना आइ-कार्ड रोजाना साथ लाना होगा और यूनीफार्म में ही आना होगा। प्रधानाध्यापक रितु जमाल कहती हैं कि इस प्रकार से बच्चों को अनुशासित भी रखा जाता है।

अधिकारी मानते हैं गौरव : बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी का कहना है कि रितु जमाल के अनूठे प्रयोगों से ही विद्यालय की जिले में अलग पहचान बनी है। यह निश्चित रूप से सभी के लिए उदाहरण है और उनके प्रयोगों को अन्य विद्यालयों में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। ये गौरव की बात है।

Saturday, December 12, 2015

इटावा : प्रधानाध्यापक को पीटने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, शिक्षक संघों की पहल लाई रंग

इटावा : प्रधानाध्यापक को पीटने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, शिक्षक संघों की पहल लाई रंग