DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label फल वितरण. Show all posts
Showing posts with label फल वितरण. Show all posts

Monday, July 13, 2026

10 साल में नहीं बढ़ी ₹4 की फल मद, बढ़ती महंगाई के बीच स्कूलों में पोषण व्यवस्था पर उठे सवाल

10 साल में नहीं बढ़ी ₹4 की फल मद, बढ़ती महंगाई के बीच स्कूलों में पोषण व्यवस्था पर उठे सवाल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन ताजा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2016 में जारी शासनादेश के अनुसार प्रति छात्र ₹4 की अनुमानित लागत निर्धारित की गई थी। शासनादेश में स्पष्ट किया गया था कि प्रत्येक सोमवार को विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल मॉर्निंग स्नैक के रूप में वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अतिरिक्त पोषण मिल सके। 


दिलचस्प तथ्य यह है कि वर्ष 2016 से लेकर आज तक फल वितरण के लिए निर्धारित इस ₹4 प्रति छात्र की राशि में किसी संशोधन का उल्लेख नहीं मिलता। जबकि इसी अवधि में फलों सहित लगभग सभी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ऐसे में शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्तमान बाजार दरों में ₹4 में गुणवत्तापूर्ण मौसमी फल उपलब्ध कराना बेहद कठिन हो गया है।

वर्ष 2016 में शुरू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना था और इसके लिए राज्य सरकार ने अलग से बजटीय प्रावधान भी किया था।  अब दस वर्ष बाद सवाल यह उठ रहा है कि जब महंगाई लगातार बढ़ी है, तब फल वितरण की प्रति छात्र लागत का पुनर्निर्धारण क्यों नहीं हुआ। शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यदि योजना का मूल उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराना है, तो वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप फल मद की राशि की समीक्षा और संशोधन किया जाना समय की आवश्यकता है।

Thursday, April 21, 2022

MDM : महंगाई डेढ़ से दो गुना, फलों के लिए दिए जाने वाले धनराशि में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

बच्चों को फल बांटने के सवाल में उलझे गुरूजन, महंगाई डेढ़ से दोगुना बढ़ी लेकिन फल वितरण की दरें पुरानी ही


MDM : महंगाई डेढ़ से दो गुना,  फलों के लिए दिए जाने वाले धनराशि में नहीं हुई बढ़ोत्तरी



स्कूलों में बच्चों को फल वितरण की योजना को शुरू हुए करीब छह वर्ष हो गए। इस बीच महंगाई करीब डेढ़ से दोगुना बढ़ गई, लेकिन फल वितरण की दरे पुरानी ही दी है। प्रत्येक सोमवार में स्कूलो में बच्चों को फल बांटना भी अनिवार्य है वह भी निर्धारित शर्तों के मुताबिक ऐसे में वह कार्य शिक्षकों को परेशान किए है। 


हालत यह है कि किताबी गणित को चुटकियों में हल कर देने वाले गुरुजन भी चार रुपये में बच्चों को फल वितरण के फॉर्मूले में उलझे जा रहे हैं। बहुत माथापच्ची करने के बाद भी सवाल का ऐसा हल नहीं निकल रहा, जिसमें पूरे अंक मिल सके। 


कक्षा एक से आठ तक के राजकीय परिषदीय अर्द्ध सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को ताजे व मौसमी फल वितरण करने की योजना एक जुलाई 2016 से लागू हुई थी। उस समय प्रति सोमवार प्रति छात्र चार रुपये की दर से धनराशि स्वीकृत की गई थी। उसमें शर्त यह थी कि विद्यार्थियों को वितरित होने वाला फल ताजा व साबुत होगा। सड़े गले अथवा कटे हुए फल वितरित करने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


 योजना को लागू हुए लगभग छह साल का वक्त बीतने की है। इस धनराशि में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई प्रतिवर्ष करीब डेढ़ गुना बढ़ जा रही है। देखा जाए तो इस समय केले के अलावा कोई ऐसा फल नहीं है, जो चार रुपये में साबुत ही मिल सके। अनार 100 रुपये प्रति किलो मुसम्मी 60 रुपये प्रति किलो सतरा 80 रुपये प्रति किलो, सेब 150 रुपये प्रति किलो, चोकू 60 रुपये प्रति किलो व केला 60 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिक रहा है। 

Friday, March 6, 2020

फतेहपुर : जिले को मार्च तक की फल वितरण की मिली ग्रांट

फतेहपुर : जिले को मार्च तक की फल वितरण की मिली ग्रांट।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, October 1, 2019

फतेहपुर : मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत विद्यालयों हेतु पूर्व प्रेषित की गयी कन्वर्जन कास्ट एवं फल सम्बन्धी धनराशि एवं खाद्यान को समायोजित करते हुए आगामी माहों के लिए अग्रिम रूप से मांग पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत विद्यालयों हेतु पूर्व प्रेषित की गयी कन्वर्जन कास्ट एवं फल सम्बन्धी धनराशि एवं खाद्यान को समायोजित करते हुए आगामी माहों के लिए अग्रिम रूप से मांग पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, August 2, 2019

महराजगंज : मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत नियमित रूप से फल का वितरण नहीं कराने वाले 22 ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में बीएसए ने डी०पी०आर०ओ० को लिखा पत्र

महराजगंज : मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत प्रत्येक सोमवार को फल वितरण नहीं कराने वाले 22 ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में बीएसए ने डी०पी०आर०ओ० को लिखा पत्र।

Wednesday, July 24, 2019

उन्नाव : छात्र-छात्राओं को फ्लैक्सी फण्ड से प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को ताजा एवं मौसमी फल वितरित किए जाने संबंधी आदेश जारी, देखें

उन्नाव : छात्र-छात्राओं को फ्लैक्सी फण्ड से प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को ताजा एवं मौसमी फल वितरित किए जाने संबंधी आदेश जारी, देखें।