DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बिजनौर. Show all posts
Showing posts with label बिजनौर. Show all posts

Friday, January 31, 2025

रिश्वत लेते डीआईओएस ऑफिस बिजनौर का बाबू गिरफ्तार

रिश्वत लेते डीआईओएस ऑफिस बिजनौर का बाबू गिरफ्तार 

शिकायतकर्ता का कर रहे थे मानसिक उत्पीड़न


बिजनौर। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम द्वारा बाबू देवेंद्र सिंह चौहान को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ने के बाद से डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मचा गया।

शिकायतकर्ता राधेश्याम ने कहा कि देवेंद्र कुमार की प्रबंधक से मिलीभगत थी और दवाब बनाकर मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि देवेन्द्र कुमार 80 हजार किस्तों के रूप में ले चुके और 50 हजार की मांग कर रहे थे। गुरुवार को दस हजार रुपये देने थे। जिसके बाद एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम का दरवाजा खटखटाया। उनके कार्यालय में गया और दस हजार रुपये दे दिए। 500-500 के नोट थे। जैसे ही वह गिन रहे थे टीम ने आकर उन्हें दबोच लिया।


ये था मामला: राधेयश्याम आर्य कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। 20 अप्रैल 2022 को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने झूठे आरोप लगाकर सस्पेंड करा दिया था। इसी के सम्बंध में पूर्व डीआईओएस ने जांच करा कर वेतन बहाली के आदेश कर दिए थे। जिसे लेकर मैनेजमेंट कोर्ट चला गया। इसके बाद कोर्ट ने डीआईओएस को आदेशित किया कि प्रकरण को पुन: संज्ञान में लेकर इनकी मदद की जाए तो डीआईओएस ने मेरे पक्ष में आदेश कर दिया।

 जब आदेश लेकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए उपस्थित हुआ तो भी ज्वाइन नहीं कराया और मैनेजमेंट दोबारा कोर्ट चले गए। वेतन बहाली और ज्वाइन कराने के नाम पर बाबू देवेंद्र सिंह चौहान रिश्वत की मांग कर रहे थे।


साहब से तो बात करा दो

टीम ने जब बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर प्रधान सहायक देवेन्द्र सिंह चौहान को रिश्वत लेते पकड़ा तो वह रोने लगा। रोते हुए कहा कि साहब से तो बात करा दो। वह एंटी करप्शन टीम की गाड़ी में बैठने से पहले डीआईओएस से बात करने के लिए मान मनोव्वल कर रहा था, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।

Friday, June 28, 2024

बिजनौर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस, जिला समन्वयक (बालिका) के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने का मामला

राज्य परियोजना निदेशक ने बिजनौर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस, जिला समन्वयक (बालिका) के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने का मामला

बोले बीएसए, पुराने निदेशक की अनुमति लेकर ही कराया गया कार्य


बिजनौर। जिला समन्वयक बालिका के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने के मामले में राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में आरोप है कि जिला समन्वयक बालिका कार्यमुक्त होने के सात माह बाद भी विभागीय कार्य कर रहा है।


बेसिक शिक्षा विभाग के जिला परियोजना कार्यालय बिजनौर में अस्थायी रूप से सृजित पद जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है। राज्य परियोजना निदेशक के पत्र अनुसार जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सात नवंबर 2023 में की गई संस्तुति के क्रम में उनके मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में वापस किया गया था।


बीएसए कार्यालय से भी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को कार्यमुक्त 14 नवंबर 23 को किया गया था। आरोप है कि जिला समन्वयक विभाग में सात माह तक कार्य करते रहे हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि कार्यमुक्त के बावजूद विभागीय कार्य किया कराया जाना शासनदेश तथा इस कार्यालय के पत्र की अवहेला है। शासकीय कार्य में उदासीनता तथा लापरवाही बरती जा रही है। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बीएसए बिजनौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 28 जून तक स्पष्टीकरण मांगा है।


शिक्षकों ने की डीसी की एमएलसी से शिकायत
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों ने जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम की एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो से शिकायत की थी। इसी क्रम में एमएलसी ने राज्य परियोजना निदेशक से शिकायत की थी।

निदेशक से अनुमति लेकर कराया गया कार्य
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि विभागीय कार्य के लिए गत राज्य परियोजना निदेशक से अनुमति लेकर ही कार्य कराया गया था। अब जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को कार्य मुक्त कर दिया गया है।



Thursday, March 24, 2022

मेडिकल / सीसीएल या अन्य अवकाश लेने पर भी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने का देना होगा शपथपत्र, बीएसए बिजनौर का आदेश देखें।

मेडिकल / सीसीएल या अन्य अवकाश लेने पर भी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने का देना होगा शपथपत्र, बीएसए बिजनौर का आदेश देखें।


Monday, September 20, 2021

बिजनौर : अपने पाल्यों को विद्यालय लाने पर रोक लगाने संबंधी खंड शिक्षा अधिकारी के बेतुके आदेश को बीएसए ने किया निरस्त

बिजनौर : अपने पाल्यों को विद्यालय लाने पर रोक लगाने संबंधी खंड शिक्षा अधिकारी के बेतुके आदेश को बीएसए ने किया निरस्त

■   बीईओ पर कार्यवाही के नाम पर साधी चुप्पी

Saturday, July 24, 2021

बिजनौर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

बिजनौर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें


Friday, April 9, 2021

शिक्षकों को अनिवार्य रूप से डायरी में रखना होगा शिक्षण कार्यों का ब्योरा, डायरी से होगा आकलन

शिक्षकों को अनिवार्य रूप से डायरी में रखना होगा शिक्षण कार्यों का ब्योरा, डायरी से होगा आकलन


बिजनौर। अब शिक्षकों को डायरी में शिक्षण कार्यों का हिसाब-किताब रखना होगा। निरीक्षण के दौरान यह डायरी ही अफसरों को बताएगी कि शिक्षकों ने बच्चों को कितना पढ़ाया। इस डायरी में दर्ज कार्यों के आधार पर ही छात्रों से सवाल-जवाब भी किए जाएंगे। यही नहीं, यदि कोई शिक्षक डायरी तैयार नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई भी करेगा।


भले ही नए शिक्षा सत्र की शुरुआत कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से हुई है, पर शासन इस बार स्कूलों में पढ़ाई को लेकर सख्त नजर आ रहा है। शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने स्कूलों में शिक्षकों के लिए शिक्षक डायरी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं और डायरी सभी सकूलों में शिक्षकों को दी जा चुकी है। शिक्षकों को इस डायरी में स्कूल के कार्य दिवसों में किस कक्षा में क्या शिक्षण कार्य किया, सप्ताह व माह के हिसाब से शिक्षण कार्यों का ब्योरा भी लिखना होगा। स्कूल के निरीक्षण के दौरान अधिकारी इस शिक्षक डायरी को देखेंगे और इसी से स्कूल में हो रही पढ़ाई का आकलन करेंगे उधर काफी लंबे समय से स्कूलों के शिक्षक भी इस शिक्षक डायरी उपलब्ध कराने की मांग करते रहे थे।

शिक्षक डायरी अनिवार्यः बीएसए

बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए शिक्षक डायरी अनिवार्य कर दी गई। मार्च में ही शिक्षक डायरी उपलब्ध करा दी गई है। डायरी तैयार नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।