DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बेसिक शिक्षा मंत्री. Show all posts
Showing posts with label बेसिक शिक्षा मंत्री. Show all posts

Wednesday, December 18, 2024

फिलहाल नहीं होगी यूपी में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती: विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जवाब

फिलहाल नहीं होगी यूपी में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती: विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जवाब 


लखनऊ: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की कोई नई योजना फिलहाल नहीं है। प्रदेश में शिक्षकों की संख्या मानक के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। अगर शिक्षामित्रों को भी जोड़ लिया जाए तो यह अनुपात एक शिक्षक पर 22 छात्रों का हो जाता है।


प्रश्नकाल में सपा सदस्य अनिल प्रधान और संदीप सिंह के प्रश्न पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश में छात्रों की संख्या बढ़ेगी और नए छात्र आएंगे तो सरकार जरूर शिक्षकों की भर्ती पर विचार करेगी। इस पर अनिल प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एक आंकड़े में बताया है कि प्रदेश में 7.85 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा कहां से आया है, इसको वह दिखवा रहे हैं।

Sunday, August 8, 2021

निर्देश : समायोजन की ऐसी नीति बनाएं जिसे न्यायालय में चुनौती न दी जा सके : बेसिक शिक्षा मंत्री

निर्देश : समायोजन की ऐसी नीति बनाएं जिसे न्यायालय में चुनौती न दी जा सके : बेसिक शिक्षा मंत्री

कानूनी अड़चन दूर कर शिक्षकों का जल्द करें समायोजन करने का निर्देश

प्री-प्राइमरी शिक्षा शुरू करने के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश


लखनऊ : जिले के अंदर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे लेकर जो भी कानूनी अड़चन है, उसे जल्द दूर किया जाएगा। शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। शनिवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों की प्रोन्नति भी जल्द की जाए।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी स्कूल भी शुरू किए जाएंगे। अभी कक्षा एक से पढ़ाई शुरू होती है। आगे नर्सरी व केजी की कक्षाएं भी लगेंगी। इसके लिए जरूरी इंतजाम करने को एक विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी मंत्री ने दिए। यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा व बैग आदि के वितरण से संबंधित रिपोर्ट भी उन्होंने ली और निर्देश दिए कि पूरी पारदर्शिता के साथ इसे बांटा जाए।


लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले के लिए ऐसी नीति बनाने के निर्देश दिए हैं जिसे न्यायालय में चुनौती न दी जा सके। वे शनिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे.


डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापकों की पदोन्नति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इससे उनकी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालय में मजबूत पैरवी कर जल्द मामले का निस्तारण कराने को कहा। 


अधिकारियों को उन्होंने टीईटी की तिथि तय करने, एडेड जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि तय करने सहित अन्य मुद्दों पर बात की।

Monday, May 24, 2021

EWS कोटे से बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई के प्रोफेसर बनने पर उठे सवाल, विपक्ष के घेरने पर मंत्री जी ने दिया यह जवाब

EWS  कोटे से बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई के प्रोफेसर बनने पर उठे सवाल, विपक्ष के घेरने पर मंत्री जी ने दिया यह जवाब


सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश द्विवेदी के भाई डा. अरुण कुमार द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय (सिविवि) में अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में हुई नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं। डा. अरुण राजस्थान की वनस्थली विद्यापीठ में असिस्टेंट प्रोफेसर थे, ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। सिविवि के कुलपति ने नियुक्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए जांच कराने की बात कही है।

सिविवि ने मनोविज्ञान संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर के दो पदों के लिए आवेदन मांगा था। एक पद पिछड़ा व दूसरा अल्प आय वर्ग के लिए आरक्षित था। इटवा तहसील के शनिचरा निवासी व शिक्षा राज्य मंत्री के भाई डा. अरुण कुमार ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में आवेदन किया, जबकि वह वनस्थली में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। इसे उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में भी दिखाया है। 

आरटीआइ एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल से शिकायत की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता इंजीनियर इमरान लतीफ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उधर, मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। जिन्हें शक है, वे जांच करा सकते हैं।


■ मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई डा. अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नियुक्ति का मामला

■ विश्वविद्यालय से पहले वनस्थली विद्यापीठ के मनोविज्ञान संकाय में तैनात थे डा. अरुण

■ दो पदों के लिए हुई थी भर्ती, एक ओबीसी दूसरा ईडब्ल्यूएस के लिए था आरक्षित


2019 का बताया जा रहा प्रमाण पत्र
बताया जा रहा है कि ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र 2019 का है। लेखपाल छोटई प्रसाद ने पहले कहा कि उन्होंने कोई रिपोर्ट नहीं दी। बाद में बताया कि 2019 में रिपोर्ट लगाई थी, तब उनकी आय आठ लाख रुपये से कम थी। एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमाणपत्र तहसील से जारी हुआ है।

आठ लाख से कम आय वाले ईडब्ल्यूएस
अल्प आय वर्ग का प्रमाणपत्र उन्हें जारी किया जाता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये और कृषि भूमि पांच एकड़ से कम हो। घर है तो उसका क्षेत्रफल एक हजार वर्ग फीट से कम होना चाहिए। शहरी क्षेत्र में निवास है तो आवासीय प्लाट का क्षेत्रफल 100 वर्ग गज (900 वर्ग फीट) से कम होना चाहिए।



लखनऊ : पंचायत चुनाव में कोरोना से शिक्षकों की मौत के विवाद में उलङो बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी की मुश्किलें निर्धन वर्ग कोटे में छोटे भाई डा.अरुण कुमार की नियुक्ति होने पर और बढ़ी है। कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी समेत प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने निर्धन आय वर्ग कोटे में भाई की नियुक्ति पर सवाल खड़े कर के बेसिक शिक्षा मंत्री को घेरना शुरू कर दिया है।

प्रमाण पत्र बनाने की जांच कराने और नियुक्ति निरस्त करने की मांग जोरों से उठ रही है। बेसिक शिक्षा मंत्री के छोटे भाई की नियुक्ति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे मंत्री के भाई का निर्धन आय वर्ग प्रमाणपत्र कैसे बन गया? इसकी जांच होनी चाहिए।

सत्ता का दुरुपयोग: सपा
समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में शिक्षकों की कोरोना संक्रमण से मौत को लेकर गलत आंकड़ेबाजी करने वाले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने सत्ता का दुरुपयोग करके गरीबों के आरक्षण कोटे का दुरुपयोग किया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस ने की जांच की मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आपदा में अवसर हड़प कर निर्धन का अधिकार मारने का आरोप बेसिक शिक्षा मंत्री और उनके भाई पर लगाया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति कराने के लिए बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने पूरे मामले में संलिप्त लोगों की जांच कराकर विधिक कार्रवाई कराने की मांग की।

नौकरी के लिए लाठी खा रहे युवाओं का घोर अपमान: आप
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, आदित्यनाथ जी के मंत्री सतीश द्विवेदी का कारनामा। 1621 शिक्षक चुनाव ड्यूटी में मर गए, मंत्रीजी को नहीं मालूम उन्होंने सिर्फ तीन बताया। लेकिन अपने सगे भाई को गरीबी के कोटे में नौकरी कैसे देनी है, ये मंत्रीजी को मालूम है। नौकरी के लिए लाठी खा रहे यूपी के युवाओं का घोर अपमान है।

विपक्ष के आरोपों पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि उनके छोटे भाई की नियुक्ति विश्वविद्यालय द्वारा चयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई है। मंत्री होने के नाते इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह इसकी जांच करवा सकता है।

Saturday, October 12, 2019

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कक्षा- 2 के छात्रों की ली क्लास, पढ़ाया र से राम, क से कमल

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कक्षा- 2 के छात्रों की ली क्लास, पढ़ाया र से राम, क से कमल।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, September 30, 2019

बोले बेसिक शिक्षा मंत्री : अपनी जगह दूसरों से पढ़वा रहे है शिक्षक, 25 फीसद शिक्षकों को नही पता, कहा है उनका स्कूल

अपनी जगह दूसरों से पढ़वा रहे है शिक्षक, 25 फीसद शिक्षकों को नही पता, कहा है उनका स्कूल


Thursday, September 26, 2019

सरकार का अब शिक्षा विभाग में ऑपरेशन क्लीन', 5 हजार टीचर्स पर बर्खास्‍तगी की तलवार

 
सिद्धार्थनगर पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री (Basic Education Minister) सतीश द्विवेदी (Satish Dwivedi) ने कहा कि प्रदेश से सभी फर्जी शिक्षकों को बाहर किया जाएगा. ऐसे करीब चार शिक्षकों की पहचान की गई है.


NEWS18 UTTAR PRADESH
LAST UPDATED: SEPTEMBER 26, 2019, 1:37 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के करीब चार हजार सरकारी शिक्षकों (School Teachers) पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है. योगी सरकार ने शिक्षा विभाग (Education Department) में नियुक्त फर्जी शिक्षकों (Fake Teachers) की सूची तैयार कर ली है. करीब पांच हजार फर्जी टीचर की सूची तैयार की गई है. सिद्धार्थनगर पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री (Basic Education Minister) सतीश द्विवेदी (Satish Dwivedi) ने कहा कि प्रदेश से सभी फर्जी शिक्षकों को बाहर किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि एसटीएफ को जांच सौंपी गई है. चार हजार शिक्षक चिह्नत किए गए हैं. विभाग खुद अपने स्तर पर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ करवाई कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने फर्जी टीचर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके मुतबिक, प्रदेश में तकरीबन पांच हजार शिक्षक फर्जी हैं. अगर फर्जी शिक्षकों की भर्ती में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका पाई जाती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. फर्जी शिक्षकों को लेकर एसटीएफ अपना काम कर रहा है.


*दर्ज किया जाएगा मुकदमा*

सतीश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार का संकल्प है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए. इसी पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जांच चल रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फर्जी शिक्षकों की संख्या करीब पांच हजार है. सघन जांच के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी. इन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत करवाया जाएगा. कोशिश है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में एक भी फर्जी शिक्षक न बचे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के भर्ती के खेल में जो भी कर्मचारी या अधिकारी शामिल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.


*मथुरा में 60 शिक्षक हो चुके हैं निलंबित*

बता दें कि मथुरा, आगरा, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है. उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने बीएड की फर्जी डिग्री के जरिए टीचर की नौकरी पाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने मथुरा के ऐसे 60 शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें निलंबित कर दिया है. बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में एसआईटी की जांच के दौरान करीब 4700 ऐसे बीएड डिग्रीधारक मिले थे, जिनकी डिग्री या तो फर्जी थी या फिर उसमें हेरफेर की गई थी. अधिकारियों के द्वारा इन फर्जी डिग्रीधारकों की सूची सीडी के रूप में दो बार विभागीय माध्यम से जनपद स्तर पर पहुंचाई गई थी।

Monday, September 2, 2019

बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान : शिक्षकों का ट्रांसफर अक्टूबर से, शिक्षकों को दी जाएगी उनके गांव के बगल तक तैनाती की सुविधा


शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बोले- यूपी में शिक्षकों का ट्रांसफर अक्टूबर से

मंत्री सतीश द्विवेदी (Minister Satish Dwivedi) ने कहा कि इस बार ट्रांसफर की प्रक्रिया में शिक्षकों को उनके गांव के बगल तक तैनाती की सुविधा दी जाएगी.

HIFZUR RAHMAN | News18 Uttar Pradesh |September 2, 2019, 1:57 PM IST


बेसिक शिक्षा (Basic Education) राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी (Minister Satish Dwivedi) ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में वर्षों से रुकी शिक्षकों की ट्रांसफर (Teachers Transfer) प्रक्रिया इसी साल अक्टूबर से शुरू होगी. बस्ती में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर में किसी भी प्रकार की शिकायत या गड़बड़ी न हो इसलिए पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बरती जाएगी.
मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस बार ट्रांसफर की प्रक्रिया में शिक्षकों को उनके गांव के बगल तक तैनाती की सुविधा दी जाएगी. इतना ही नहीं 5 साल पर होने वाले ट्रांसफर की व्यवस्था को 3 साल किया जाएगा. महिलाओं को एक साल पर ही ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध होगी. मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षाकों को सारी सुविधा देने के लिए तैयार हैं.
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों की छुट्टी ऑनलाइन करने की व्यवस्था की जा रही है. 1.6 करोड़ बच्चों की सुरक्षा, संरक्षा के लिए सरकार एक जिम्मेदार कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि प्ररेणा एप को लेकर शिक्षकों को विरोध नहीं करना चाहिए.

प्रेरणा एप का शिक्षक कर रहे हैं विरोध
दरअसल आगामी 5 सितंबर से यूपी में शिक्षकों को प्रेरणा एप के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी. अब इसका असर भी शिक्षकों में देखने को मिल रहा. अभी तक गैर शिक्षण कार्यों में जुटे शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को उनके संबंधित स्कूलों से संबद्ध करने का आदेश जारी हो चुका है. लिहाजा कार्यालय से संबद्ध होकर मौज काट रहे शिक्षकों के माथे पर शिकन देखने को मिल रही है. लिहाजा कई शिक्षक संगठन इस एप में खामियां बताकर इसका विरोध कर रहे हैं. दरअसल, तमाम शिक्षक दूरदराज के विद्यालयों में नियुक्ति तो लेते हैं, लेकिन वे उन स्कूलों में शिक्षण कार्य करना पसंद नहीं करते हैं. इसमें अनुदेशक व शिक्षा मित्र भी पीछे नहीं है. इससे दूरदराज के विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही थी. लिहाजा सरकार ने ऑनलाइन मोनिटरिंग के लिए प्रेरणा एप बनाया है. अब 5 सितंबर से सभी शिक्षकों को इस एप के जरिए फोटो शेयर कर हाजिरी लगानी होगी. इतना ही नहीं प्रतिदिन छात्रों की संख्या भी फोटो के साथ शेयर करनी होगी.

साभार-news18 हिंदी

Friday, June 21, 2019

स्कूल खुलने से पहले करें पूरी तैयारी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया निर्देशित


स्कूल खुलने से पहले करें पूरी तैयारी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया निर्देशित। 





Wednesday, May 29, 2019

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल को जेल, जमीन संबंधित विवाद व धोखाधड़ी के मुकदमे में हुई कार्यवाही

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल को जेल, जमीन संबंधित विवाद व धोखाधड़ी के मुकदमे में हुई कार्यवाही


Monday, December 10, 2018

इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने बढ़ाई बेसिक शिक्षा विभाग की साख, अगले सत्र से दस हजार नए प्राइमरी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई - बेसिक शिक्षा मंत्री

इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने बढ़ाई बेसिक शिक्षा विभाग की साख, अगले सत्र से दस हजार नए प्राइमरी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई - बेसिक शिक्षा मंत्री

Friday, July 13, 2018

गंदी यूनिफॉर्म देख बिफरी शिक्षा मंत्री, इलाहाबाद जाते समय बछरावां के दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

गंदी यूनिफॉर्म देख बिफरी शिक्षा मंत्री, इलाहाबाद जाते समय बछरावां के दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

Saturday, October 7, 2017

अनुपमा जायसवाल की प्रेस वार्ता - शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति, बजट की कमी से नहीं बंट पा रहे फल, 5 हजार प्राइमरी स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम

अनुपमा जायसवाल की प्रेस वार्ता - शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति, बजट की कमी से नहीं बंट पा रहे फल, 5 हजार प्राइमरी स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम।

Tuesday, August 1, 2017

बेसिक शिक्षा मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, बोली : बीटीसी उत्तीर्ण भर्ती रद्द होगी, 12460 चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती पर लगेगी रोक, नए सिरे से भर्ती की कही बात


बेसिक शिक्षा मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, बोली : बीटीसी उत्तीर्ण भर्ती रद्द होगी, 12460 चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती पर लगेगी रोक, नए सिरे से भर्ती की कही बात  



Wednesday, July 26, 2017

बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान : सुप्रीमकोर्ट के आदेश का कराएंगे परीक्षण, तत्काल प्रभाव से कोर्ट के आदेश का करेंगें अनुपालन, शिक्षामित्रों के प्रति रहेगा सहानुभूतिपूर्ण रवैया


बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान : सुप्रीमकोर्ट के आदेश का कराएंगे परीक्षण, तत्काल प्रभाव से कोर्ट के आदेश का करेंगें अनुपालन, शिक्षामित्रों के प्रति रहेगा सहानुभूतिपूर्ण रवैया


Sunday, July 9, 2017

बेसिक शिक्षा मंत्री से समायोजन नियमों में बदलाव की हुई मांग , पुरानी पेन्शन बहाली को भी सौंपा ज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री से समायोजन नियमों में बदलाव की हुई मांग , पुरानी पेन्शन बहाली को भी सौंपा ज्ञापन

Sunday, May 21, 2017

देवरिया : टाइम टेबल के अनुसार करानी होगी पढ़ाई : अनुपमा

देवरिया : टाइम टेबल के अनुसार करानी होगी पढ़ाई : अनुपमा

देवरिया : प्राथमिक विद्यालयों में अब लगेगी शिक्षकों की फोटो , हर स्कूलों पर होगा मां समिति का गठन : बेसिक शिक्षा मंत्री

देवरिया : प्राथमिक विद्यालयों में अब लगेगी शिक्षकों की फोटो , हर स्कूलों पर होगा मां समिति का गठन : बेसिक शिक्षा मंत्री

परिवर्तन

जागरण संवाददाता, देवरिया: बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की फोटो लगेगी। छात्रों की संख्या व उपस्थिति बढ़ाने के लिए हर विद्यालय पर मां समिति का गठन होगा। बाल विकास पुष्टाहार योजना में सुधार से लिए आमूल चूल किए गए हैं। राज्य मंत्री शनिवार को देवरिया कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों से प्राथमिक शिक्षा का बंटाधार हुआ है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए नीतियों में बदलाव किया है। कक्षाओं में पढ़ाई के लिए समय सारिणी बनाई गई है। घंटा के अनुसार कक्षाओं में पढ़ाई होगी। प्रदेश के एक लाख 60 हजार परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की फोटो कार्यालय में लगेगी। इससे विद्यालय में गायब रहने वाले शिक्षकों की पहचान हो सकेगी। मां समिति में शामिल माताएं मध्याह्न भोजन व उपस्थिति पर नजर रखेंगी। बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों को हर हाल में बंद कराया जाएगा। बाल विकास पुष्टाहार योजना में बदलाव के लिए अन्य प्रांतों में भेजे गए छह वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने सुझाव शासन को सौंपे हैं। पुष्टाहार का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने के लिए अब ब्लाक की बजाय सीधे केंद्रों पर भेजा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य की त्रिस्तरीय समिति की मौजूदगी में पुष्टाहार केंद्रों पर उतारा जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त है। अपराधियों के प्रति नरमी दिखाने वाले अधिकारी अब बख्शे नहीं जाएंगे।’>>परिषदीय विद्यालयों में होगा मां समिति का गठन’>>त्रिस्तरीय समिति की निगरानी में केंद्रों पर बंटेगा पुष्टाहार

Tuesday, May 16, 2017

अलीगढ़ : दिनांक 9 मई को मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ सम्पन्न हुई बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन हेतु बीएसए ने जारी किया आदेश, बिन्दुवार निर्देश सह आदेश देखें

अलीगढ़ : दिनांक 9 मई को मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ सम्पन्न हुई बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन हेतु बीएसए ने जारी किया आदेश, बिन्दुवार निर्देश सह आदेश देखें


Sunday, May 14, 2017

देवरिया : मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का विद्यालयों में समयबद्ध अनुपालन करने हेतु बीएसए ने जारी किया आदेश, बिन्दुवार निर्देश सह आदेश देखें

देवरिया : मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का विद्यालयों में समयबद्ध अनुपालन करने हेतु बीएसए ने जारी किया आदेश, बिन्दुवार निर्देश सह आदेश देखें




Friday, May 12, 2017

सम्भल : मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ आहूत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन हेतु बीएसए ने सभी बीईओ/एनपीआरसी/प्र0अ0 को जारी किया आदेश, 31 सूत्रीय निर्देश सह आदेश देखें

सम्भल :  मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ आहूत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन हेतु बीएसए ने सभी बीईओ/एनपीआरसी/प्र0अ0 को जारी किया आदेश, 31 सूत्रीय निर्देश सह आदेश देखें