DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label मानव संपदा. Show all posts
Showing posts with label मानव संपदा. Show all posts

Friday, March 13, 2026

मानव संपदा पोर्टल पर आठ जिलों के 16 शिक्षकों के नाम व अभिलेख एक जैसे, सभी लखनऊ तलब किए गए

मानव संपदा पोर्टल पर आठ जिलों के 16 शिक्षकों के नाम व अभिलेख एक जैसे, सभी लखनऊ तलब किए गए

गाजीपुर के तीन में से एक शिक्षक ने गुपचुप तरीके से दिया त्यागपत्र, दो भूमिगत


गाजीपुर। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ समेत आठ जिलों के एक प्रधानाध्यापक, दो प्रभारी प्रधानाध्यापक और 13 सहायक अध्यापकों के नाम व अभिलेख एक जैसे पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शिक्षकों को पटल सहायकों के साथ 16 मार्च को लखनऊ तलब किया है।


उधर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन की ओर से सूची जारी होने ओर उसमें जिले के तीन शिक्षकों के नाम सामने आने के बाद एक ने गुपचुप त्याग पत्र दे दिया है जबकि दो अन्य भूमिगत हो गए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में नौ मार्च को पत्र जारी किया है।

 पत्र में उल्लेख है कि जनवरी में मानव संपदा पोर्टल पर जांच के बाद गाजीपुर में तीन, वाराणसी में दो, जौनपुर में दो, आजमगढ़ में पांच, रायबरेली, सुल्तानपुर, बस्ती और सीतापुर जिले से एक-एक समेत 16 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। इनकी एक से अधिक आईडी मानव संपदा पोर्टल पर सक्रिय पाई गई है।


इन 16 शिक्षकों को बुलाया गया

गाजीपुर की अनिता शुक्ला, हेडमास्टर, दिग्विजय कुमार राय, हेडमास्टर श्रीकांत सिंह, वाराणसी के रवि प्रकाश मिश्रा, श्रीकांत सिंह, आजमगढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, सज्जन कुमार, जयशंकर यादव, मनोज कुमार, दिग्विजय कुमार राय, सज्जन कुमार, जौनपुर के धीरेंद्र कुमार यादव, जयशंकर यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, बस्ती के मनोज कुमार व सीतापुर के यूपीएस कोक्नामाउ कंपोजिट स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता शुक्ला का नाम शामिल है।

Friday, January 16, 2026

मेरिट आधारित चयन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की 10 वर्षों की गोपनीय प्रविष्टियाँ मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में

मेरिट आधारित चयन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की 10 वर्षों की गोपनीय प्रविष्टियाँ मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में


Saturday, December 13, 2025

मानव संपदा पोर्टल पर मॉड्यूल खुला, कई बदलावों के बाद बेसिक शिक्षकों को चयन वेतनमान जल्द मिलने की उम्मीद

मानव संपदा पोर्टल पर मॉड्यूल खुला, कई बदलावों के बाद बेसिक शिक्षकों को चयन वेतनमान जल्द मिलने की उम्मीद


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों को पारदर्शी तरीके से निस्तारित करने के लिए मानव संपदा पोर्टल शुक्रवार को फिर से शुरू कर दिया गया। पोर्टल के तकनीकी अपडेट की वजह से यह पिछले 25 दिनों से बंद था, जिससे हजारों शिक्षक प्रभावित हुए थे।

पोर्टल बंद रहने के कारण 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके लगभग 55 से 60 हजार शिक्षक चयन वेतनमान के लाभ से अभी तक वंचित थे। अब पोर्टल खुलने के बाद प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी।

वर्तमान में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) स्तर पर केवल प्राथमिक सहायक अध्यापकों की सूची ही दिखाई दे रही है। इससे पहले बीईओ और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्तर पर जो काम पूरा हुआ था, वह अब शून्य हो गया है। अधिकारियों को नई सूची दोबारा तैयार करनी होगी।

शिक्षकों का कहना है कि 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी शिक्षकों का चयन वेतनमान पोर्टल पर तुरंत चढ़ाया जाए और जल्द भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। पोर्टल पहले की अपेक्षा अब अधिक सरल बताया जा रहा है, जिससे प्रक्रियाएं तेज होने की उम्मीद है।




चयनवेतन अपडेट

1. जिन जनपदों में किसी भी कार्यालय के L1 या L2 पर कोई आवदेन लम्बित था, सभी को निरस्त कर दिया गया है।

2. पोर्टल नए कलेवर एवं सुधारों के साथ तैयार हुआ है ।

3. सर्वप्रथम AT प्राइमरी के डेटा पर टेस्टिंग के विकल्प दिए गए हैं।

4. वर्तमान प्रक्रिया में इफेक्टिव आर्डर डेट की व्यवस्था जोड़ी गयी है।

5. किसी भी एक्टिविटी से पहले सम्बंधित कैडर के सभी कार्मिकों की e-सेवापुस्तिका अद्यावधिक किया जाना अनिवार्य होगा।

6. जल्द ही अन्य कैडर खोले जाएंगे।

7. पोर्टल पर गतवर्ष से लंबित पात्रों (HT PS/AT UPS) के लिए अभी विकल्प अनुपलब्ध हैं।

8. कोई त्रुटिपूर्ण/तैयार किया गया डेटा/लिस्ट/बैच आज रात्रि में वाशआउट कर दिया जाएगा।

9. जनपदीय उन्मुखीकरण के साथ चयनवेतन प्रक्रिया को मिलेगी नई रफ़्तार।

10. आदेश डिजिटल रूप में होंगे जारी।

Saturday, August 23, 2025

मानव संपदा पर डाटा अपग्रेड न होने से परिषदीय शिक्षकों की आवश्यक सेवाएं हो रही प्रभावित, उच्चाधिकारियों के निर्देश भी रहे अप्रभावी

मानव संपदा पर डाटा अपग्रेड न होने से परिषदीय शिक्षकों की आवश्यक सेवाएं हो रही प्रभावित, उच्चाधिकारियों के निर्देश भी रहे अप्रभावी


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश के बाद भी जिला स्तर पर शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपग्रेड नहीं हो रहा है। इसकी वजह से उनकी पदोन्नति, वेतनमान, चयन वेतनमान, सेवा पुस्तिका आदि से जुड़ी चीजें प्रभावित हो रही हैं। 


परिषदीय शिक्षकों इसे समय से अपग्रेड करने की मांग की है। प्रदेश में हाल में विभिन्न स्तर पर शिक्षकों के तबादले हुए हैं। वहीं कई शिक्षकों का निर्धारित समय सीमा के बाद पदनाम भी बदला है। 


शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी, उन्हें पोर्टल पर प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिखाया गया है। कुछ शिक्षकों के विषय भी गलत हैं। कुछ के नाम की वर्तनी में भी गलतियां हैं। 

Thursday, June 19, 2025

तबादले हो गए, लेकिन सता रही वेतन की चिंता, बेसिक शिक्षकों की मानव संपदा ID, सर्विस बुक और LPC अब तक ट्रांसफर नहीं

तबादले हो गए, लेकिन सता रही वेतन की चिंता, बेसिक शिक्षकों की मानव संपदा ID, सर्विस बुक और LPC अब तक ट्रांसफर नहीं


लखनऊ । बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय (जिले के बाहर) म्युचुअल तबादले हो गए। उनको पुराने जिले से रिलीव करने और नए जिले में जॉइनिंग की आखिरी तारीख पांच जून थी। ज्यादातर शिक्षकों ने नए जिले में जॉइन भी कर लिया लेकिन अभी तक उनकी ऑनलाइन ID, अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (LPC) और सर्विस बुक दूसरे जिले को ट्रांसफर नहीं हुई है। इससे शिक्षक न तो छुट्टी ले पा रहे हैं और इस महीने के वेतन की भी चिंता सता रही है।


क्या है व्यवस्था

बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय चुअल तबादले मई में हुए थे। उनको एक जिले से रिलीव करने और दूसरे जिले में जॉइन करने के लिए 29 मई से पांच जून का समय तय किया गया था। इस बार कुल 7,374 शिक्षकों का तबादला हुआ है। उन्होंने नए जिले में जॉइन भी कर लिया है। ऐसे में पुराने जिले के जिस ब्लॉक में शिक्षक तैनात थे, वहां के बीईओ को ID और LPC वहां के बीएए ऑफिस को ट्रांसफर करनी थी। पुराने जिले का बीएसए नए जिले के बीएसए को उसे ट्रांसफर करेगा। शिक्षकों का कहना है कि यह काम ऑनलाइन होना था। इसमें कोई वक्त भी नहीं लगता लेकिन लापरवाही की वजह से इसमें देरी हो रही है। सर्विस बुक डाक से भेजी जाती है। वह न भी पहुंचे लेकिन ID और LPC पहुंच जाए तो कोई काम रुकेगा नहीं।


कई काम एक साथ चल रहे हैं। जल्द ही ID और LPC ट्रांसफर हो जाएगी। कोशिश होगी कि किसी का वेतन न रुके। - सुरेंद्र तिवारी, सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद


आएंगी ये दिक्कतें

अब शिक्षकों को छुट्टी लेनी हो या वेतन, भत्ते के लिए कोई भी आवेदन ऑनलाइन ही करना होता है। जब तक ID और LPC ट्रांसफर नहीं हो जाती, तब तक वे आवेदन नहीं कर सकते। स्कूल के हेड को सभी शिक्षकों की हाजिरी भी महीने की 21 से 23 तारीख तक लॉक करनी होती है। समय रहते यह हाजिरी लॉक नहीं हुई तो इस महीने का वेतन भी उनको मिलना मुश्किल हो जाएगा। 

इस बारे में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि ये पुराने जिलों के स्टाफ की लापरवाही है। अधिकारियों को भी ध्यान देना चाहिए कि वे निर्देश देकर जल्द से जल्द ID ट्रांसफर करवाएं। प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ के निर्भय सिंह भी कहते हैं कि 13 दिन हो चुके हैं। अभी कुछ दिन और देरी हुई तो शिक्षकों के इस महीने का वेतन भी नहीं मिल पाएगा।



मांग : तबादला पाने वाले शिक्षकों की मानव संपदा आईडी और एलपीसी जल्द भेजी जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों का संबंधित जिलों से मानव संपदा आईडी व एलपीसी जल्द भेजने की मांग की है, ताकि उनका वेतन आदि न प्रभावित हो। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा है कि अगर 20 जून तक संबंधित जिलों से मानव संपदा आईडी व एलपीसी मन भेजी जाती है तो तबादला पाए शिक्षकों का जून का वेतन फंस जाएगा। 

उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल और सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी से मांग की है कि जल्द इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन जारी करने आदेश दिया जाए। 



शिक्षकों का तबादला, मानव संपदा आइडी अपडेट करना भूला बेसिक शिक्षा विभाग, वेतन का संकट खड़ा होने की आशंका गहराई 

अंतिम वेतन प्रमाणपत्र भी नहीं हुए अपडेट, वेतन पर संकट की आशंका

लखनऊः स्थानांतरित होकर दूसरे जिलों में पहुंचे परिषदीय शिक्षकों के सामने वेतन का संकट खड़ा होने की आशंका गहरा गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले तो कर दिए, परंतु उनकी मानव संपदा आइडी और अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) को संबंधित जिलों में अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे में शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो पाएगा। इस मामले में बीटीसी शिक्षक संघ ने निदेशक को पत्र भेजा है।


पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों को अपने जिलों से कार्यमुक्त हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन नए जिलों में अभी तक उनकी आइडी और एलपीसी अपडेट नहीं हुई है। 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं और 21 जून को शिक्षकों का वेतन बन जाएगा। प्रमाणपत्र अपडेट न होने से संबंधित शिक्षकों के सामने आनलाइन हाजिरी, छुट्टी और वेतन को लेकर समस्याएं होंगी। शिक्षकों को इस माह वेतन तो मिल ही नहीं पाएगा।

बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने निदेशक से अपील की है कि आइडी और एलपीसी से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी कराने के लिए सभी बीएसए को निर्देश जारी किए जाएं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि परिषद सचिव को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Thursday, May 29, 2025

माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के ऑनलाइन आवेदन 30 मई से, मानव संपदा पोर्टल से 4 जून तक शिक्षक कर सकेंगे आवेदन

माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के ऑनलाइन आवेदन 30 मई से,  मानव संपदा पोर्टल से 4 जून तक शिक्षक कर सकेंगे आवेदन



29 मई 2025
लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक व प्रवक्ता (पुरुष-महिला) के वार्षिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। तबादले के लिए मानव संपदा पोर्टल से 4 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादला आदेश मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी ehrms.upsdc.gov.in से ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कोई समस्या होने पर शिक्षक ईमेल onlineteachertransfer2024@gmail.com तथा हेल्पलाइन नंबर 93686365588317054632 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।