DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label मिशन कर्मयोगी. Show all posts
Showing posts with label मिशन कर्मयोगी. Show all posts

Thursday, January 8, 2026

मिशन कर्मयोगी में ऑनलाइन कोर्स करने में स्कूल शिक्षा विभाग अव्वल, प्रदेश में सर्वाधिक 28.17 लाख कोर्स बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों-अधिकारियों ने किए

मिशन कर्मयोगी में ऑनलाइन कोर्स करने में स्कूल शिक्षा विभाग अव्वल, प्रदेश में सर्वाधिक 28.17 लाख कोर्स बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों-अधिकारियों ने किए

आईगॉट प्लेटफार्म पर बेसिक के 4.46 लाख और माध्यमिक के 1.19 लाख शिक्षक पंजीकृत

लखनऊ। प्रदेश में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आईगॉट) डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन कोर्स पूरा करने में स्कूल शिक्षा विभाग शीर्ष पर है। विभाग के शिक्षकों और अधिकारियों ने अब तक 28.17 लाख से अधिक ऑनलाइन कोर्स पूरे किए हैं। इस सूची में पुलिस विभाग 13.8 लाख कोर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही में शासन स्तर पर हुई समीक्षा में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 4.7 लाख, होमगार्ड्स ने 4.5 लाख, कृषि विभाग ने 2.4 लाख, बिजली विभाग ने 2.2 लाख, पंचायती राज विभाग ने 1.4 लाख, स्वास्थ्य शिक्षा ने 1.2 लाख, हाउसिंग एवं अर्बन प्लानिंग विभाग ने 72 हजार, नगरीय विकास विभाग ने 23 हजार तथा ग्रामीण विकास विभाग ने 11 हजार से अधिक ऑनलाइन कोर्स पूरे किए हैं।


प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 4.46 लाख से अधिक शिक्षकों ने आईगॉट प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3.02 लाख शिक्षक कोर्स पूरा कर चुके हैं। इनमें लगभग आधे शिक्षकों ने पांच या उससे अधिक कोर्स किए हैं। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1.19 लाख से अधिक शिक्षकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 62,204 शिक्षक कोर्स पूरा कर चुके हैं। यहां भी लगभग आधे शिक्षकों ने पांच या उससे अधिक कोर्स किए हैं।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आईगॉट प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराया जाए और कोर्स पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित पाठ्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया है।


इन 10 कोर्सेज की रही सर्वाधिक मांग

1. योगा ब्रेक इन वर्कप्लेस- 359955
2. योगः प्राणायाम- 267821
3. पंचकोष- सेल्फ कांसेप्ट का एक भारतीय दृष्टिकोण - 254246
4. सामान्य योग अभ्यासक्रम- 213195
5. मैनर्स एंड एटीक्वेट- 188365
6. कोड ऑफ कंडक्ट फॉर गर्वनमेंट इम्प्लाई 186786
7. टाइम मैनेजमेंट स्किल- 175321
8. सेल्फ लीडरशिप- 147017
9. कंप्लीट जर्नी टू स्ट्रेस मैनेजमेंट-126884
10. कार्यस्थल पर साइवर सुरक्षा- 46013


शिक्षकों के लिए प्रमुख पाठ्यक्रम

स्कूल लीडरशिप फॉर लर्निंग
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (इम्प्लीमेंटेशन गाइड)
एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव प्लानिंग
मॉनीटरिंग एंड मेंटरिंग टीचर्स
स्कूल में वित्तीय प्रबंधन
इनक्लूसिव एंड इक्यूटेबल स्कूल इंप्रूवमेंट
चाइल्ड प्रोटेक्शन एंड पाक्सो अवेयरनेस
डिजिटल गर्वननेंस एंड ई-ऑफिस बेसिस
21वीं शताब्दी में शैक्षिक कौशल
क्लासरूम मैनेजमेंट तकनीकी
इनक्लूसिव शिक्षा, शिक्षा में आईसीटी