DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label यूपी बोर्ड.. Show all posts
Showing posts with label यूपी बोर्ड.. Show all posts

Wednesday, October 14, 2020

यूपी बोर्ड : 16 अक्तूबर तक जमा होंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म

यूपी बोर्ड : 16 अक्तूबर तक जमा होंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म


कोरोना महामारी को देखते हुए यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक और मौका दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से मंगलवार को तीसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। अब लेट फीस के साथ 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कोषागार में जमा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को 16 अक्तूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।


ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण में जांच के बाद यदि कोई संशोधन वांछित है तो 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर की रात 12 बजे तक प्रधानाचार्य करेंगे। इस दौरान नये छात्र का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा। प्रधानाचार्य संबंधित छात्र की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति 30 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करेंगे जिसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाने का प्रस्ताव गया है जो जल्द मंजूर होने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि इससे पूर्व अंतिम तिथि 30 सितंबर तक 9 व 11 के 48,75 837 और 10 व 12 के 5535137 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो सका था। यह संख्या पिछले साल की तुलना में क्रमश: 452536 और 71981 कम है। विभिन्न जनपदों के प्रधानाचार्य यह कहते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में गरीब बच्चे प्रवेश नहीं ले सके हैं।